‘यह जीत मजबूत इरादे और मेहनत का नतीजा’, स्वीडन को 5-1 से हराने के...
ह्यूस्टन, 21 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ मुकाबले में नीदरलैंड्स ने स्वीडन को 5-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद टीम के कप्तान वर्जिल वैन डाइक ने अपनी टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह जीत टीम के मजबूत इरादों और मेहनत का नतीजा है।
चमका सूर्यवंशी का ‘वैभव’, 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा
दांबुला, 21 जून (आईएएनएस)। भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की तूफानी पारी खेली। वैभव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 11 गेंदों में पूरा किया। इस तूफानी पारी के साथ ही वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।
रूम की शानदार गोलकीपिंग ने दिलाया कुराकाओ को ‘ऐतिहासिक’ प्वाइंट, ड्रॉ रहा इक्वाडोर के...
कैनसस सिटी, 21 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इक्वाडोर और कुराकाओ के बीच खेला गया ग्रुप ई का मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। कैनसस सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कुराकाओ के गोलकीपर एलॉय रूम सबसे बड़े हीरो साबित हुए। उन्होंने कई शानदार बचाव किए और अपनी टीम को टूर्नामेंट के इतिहास का पहला प्वाइंट दिलाया।
सऊदी अरब के खिलाफ लामिन यामल होंगे शुरुआती इलेवन का हिस्सा? कोच डे ला...
अटलांटा, 21 जून (आईएएनएस)। स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि स्टार खिलाड़ी लामिन यामल फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच में सऊदी अरब के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।
महिला टी20 विश्व कप: जीत के साथ अंक तालिका में भारत से आगे निकला...
नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। लगातार तीसरी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में अब पहले स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, स्कॉटलैंड को हराने के साथ ही इंग्लैंड ग्रुप बी में टॉप पर पहुंच गया है।
सोफी एक्लेस्टोन ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में यह कारनामा करने वाली बनीं पहली...
नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड का विजयी अभियान जारी है। टूर्नामेंट के 16वें मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया। गेंद से टीम की इस जीत की नायक सोफी एक्लेस्टोन रहीं, जिन्होंने महज 23 रन देकर 2 विकेट निकाले। एक्लेस्टोन ने टी20 इंटरनेशनल में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक इंग्लैंड की कोई भी गेंदबाज अब तक नहीं पहुंच सकी है।
महिला टी20 विश्व कप: डंकले-कैप्सी की दमदार पारी, इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 38 रनों...
लीड्स, 21 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के 16वें मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 38 रनों से हराया। हेडिंग्ले के मैदान पर इंग्लिश टीम से मिले 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी।
फीफा वर्ल्ड कप: जर्मनी ने कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया, नॉकआउट स्टेज...
टोरंटो, 21 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने शानदार वापसी करते हुए कोटे डी आइवर को 2-1 से हराया। टीम की इस जीत के हीरो डेनिज उन्दाव रहे, जिन्होंने दो गोल दागे।
झारखंड टी20 लीग: जमेशदुपर स्टीलर्स ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, धनबाद डायमंड्स को 31...
रांची, 21 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर स्टीलर्स ने झारखंड प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मुकाबले में धनबाद डायमंड्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 31 रनों से हराया। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में मिली इस जीत के साथ ही जमशेदपुर स्टीलर्स ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
फीफा वर्ल्ड कप: स्वीडन को 5-1 से रौंदकर पहले स्थान पर पहुंचा नीदरलैंड्स
ह्यूस्टन, 21 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप एफ के मुकाबले में नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 5-1 से रौंदा। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स ने ग्रुप में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है।

