जीटी बनाम आरआर: रवि बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट
अहमदाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रनों से हराया। गेंद से राजस्थान की लगातार दूसरी जीत के नायक रवि बिश्नोई रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट निकाले। बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।
आईपीएल 2026: रवि बिश्नोई की फिरकी का चला जादू, आरआर ने रोमांचक मुकाबले में...
अहमदाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रनों से हराया। आरआर से मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीटी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। यह राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत है।
गुजरात: आईपीएल सट्टेबाजी के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार, 16 फोन और 3.10 लाख...
अहमदाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मेमनगर इलाके के पास एक फ्लैट से कथित तौर पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का रैकेट चलाने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुक्रवार रात चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आीपीएल) मैच पर कई ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी आईडी का इस्तेमाल करके दांव लगा रहे थे।
सब-जूनियर मेंस नेशनल हॉकी: दिल्ली ने गुजरात को 30-0 से हराया, चौथे दिन इन...
राजगीर (बिहार), 4 अप्रैल (आईएएनएस)। 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के चौथे दिन दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम और बिहार ने अपने-अपने मुकाबले जीते, जबकि असम और ले पुडुचेरी के बीच मैच ड्रॉ रहा।
बीसीबी ने मेहदी की वनडे कप्तानी 2027 तक बढ़ाई, विश्व कप 2028 तक टी20...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को घोषणा की कि मेहदी हसन मिराज 2027 तक वनडे कप्तान बने रहेंगे। बीसीबी ने यह भी पुष्टि की है कि लिटन दास टी20 विश्व कप 2028 तक टी20 टीम की कप्तानी करेंगे। लिटन को पिछले एक साल में टीम को संवारने में अहम भूमिका निभाने के लिए यह इनाम दिया गया है।
टॉस अहम था, एमआई बल्ले से 10-15 रन पीछे रह गई: दीपक चाहर
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के हाथों 6 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। एमआई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने माना कि टॉस ने एक निर्णायक भूमिका निभाई। चाहर के मुताबिक, नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में धीमी काली मिट्टी वाली पिच पर टीम बल्ले से 10-15 रन पीछे रह गई, जो बाद में लाइट्स के नीचे बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई।
जीटी बनाम आरआर: ध्रुव जुरैल की शानदार बल्लेबाजी, टी20 क्रिकेट में बनाया अपना सर्वाधिक...
अहमदाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। ध्रुव जुरैल ने राजस्थान की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली।
आईपीएल में तूफान मचाती है वैभव-यशस्वी की जोड़ी, 9 पारियों में जुटाए 567 रन
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की तरफ से बतौर ओपनिंग जोड़ी 9 पारियां खेली हैं। इस दौरान इन खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 567 रन जुटाए।
आईपीएल 2026: एमआई के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में ‘नंबर-2’ बनी डीसी
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 8वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। यह एमआई के खिलाफ डीसी की 38वें मैच में 17वीं जीत रही। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी एमआई के विरुद्ध सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीमों की फेहरिस्त में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। उनके अलावा, पंजाब किंग्स की टीम एमआई के विरुद्ध 34 मुकाबलों में 17 मैच जीत चुकी है।
आईपीएल 2026: ‘हमने 15 से 20 रन कम बनाए,’ डीसी के खिलाफ हार के...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि उनकी टीम बल्लेबाजी में 15-20 रन पीछे रह गई, जिसकी वजह से शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।


