अंजुम चोपड़ा: वनडे में भारत के लिए लगाया पहला शतक, विदेशी सरजमीं पर कप्तानी...
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में अंजुम चोपड़ा का योगदान बेहद अहम है। अंजुम ने न सिर्फ बल्ले से भारतीय टीम को कई मुकाबलों में यादगार जीत दिलाई, बल्कि उनकी कप्तानी में भी टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं पर पहली जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं, अंजुम के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लड़कर जीतने का हुनर भी सीखा।
‘वे दोनों सीखने के लिए उत्सुक थे’, वरुण एरोन ने की हिंगे और साकिब...
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन ने युवा गेंदबाज प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन की तारीफ की है। एसआरएच ने सोमवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई।
कप्तानी की जिम्मेदारी से पड़ रहा ऋतुराज की बल्लेबाजी पर असर : रविचंद्रन अश्विन
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी का असर ऋतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी पर पड़ रहा है। आईपीएल 2026 में ऋतुराज की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 13 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 7 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
प्रीमियर लीग : खिताब के करीब पहुंचा आर्सेनल, बर्नले को 1-0 से हराया
लंदन, 19 मई (आईएएनएस)। आर्सेनल एफसी सोमवार को बर्नले एफसी पर 1-0 की रोमांचक जीत के बाद 22 साल में अपने पहले प्रीमियर लीग खिताब के करीब पहुंच गया। आर्सेनल के लिए मैच में एकमात्र गोल काई हैवर्ट्ज ने किया।
एसआरटी10 अल्टेवोल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए हर्ष संघवी, जय...
अहमदाबाद, 19 मई (आईएएनएस)। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी अहमदाबाद में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदलुकर द्वारा समर्थित 'एसआरटी10 अल्टेवोल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सचिन के साथ-साथ आईसीसी के चेयरमैन जय शाह से भी खास मुलाकात की।
‘योग अपनाएं, स्वस्थ रहें’ की फॉलोअर मैरी कॉम, योगासन से खुद को रखती हैं...
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस के करीब आने के साथ ही आयुष मंत्रालय योग को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्रालय विभिन्न योगासनों की जानकारी, उनके फायदे और सही तरीके से लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक मुक्केबाज मैरी कॉम के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी
रियो डी जनेरियो, 19 मई (आईएएनएस)। नेमार को जून में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया गया है। नेमार की ढाई साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है।
आईपीएल 2026: हेनरिक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर की बादशाहत बरकरार
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ का टिकट कटाया। एसआरएच की इस जीत में हेनरिक क्लासेन ने बल्ले से अहम योगदान दिया और 26 गेंदों में 47 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही क्लासेन ने एक बार फिर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है।
आईपीएल 2026: एसआरएच और जीटी ने कटाया प्लेऑफ का टिकट, हार के साथ मुश्किल...
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही एसआरएच ने प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। एसआरएच ने इस सीजन के अपने 13वें मुकाबले में 8वीं जीत दर्ज की और अब टीम के कुल 16 प्वाइंट हो गए हैं।
‘खुश हूं कि मैच खत्म कर पाया’, परिवार को समर्पित की ईशान ने अपनी...
चेन्नई, 19 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 5 विकेट से हराया। एसआरएच की इस जीत के नायक ईशान किशन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली।

