भारत ए बनाम इंग्लैंड ए: निकी प्रसाद को टी20 टीम में मिली जगह, मिन्नू...
नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड ए के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत ए की महिला टीम में निकी प्रसाद और मिन्नू मणि को शामिल किया गया है। निकी को भारत की टी20 टीम में जगह दी गई है, तो मिन्नू को वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को प्रेमा रावत के स्थान पर टीम में जगह मिली है।
‘मुझे लगता नहीं है कि आज रात सो पाऊंगा’, शानदार प्रदर्शन के बाद बोले...
लॉस एंजिल्स, 19 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी के मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराया। टीम की इस जीत के नायक जोहान मंजाम्बी रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे। मंजाम्बी ने टीम की जीत के बाद कहा कि वह विश्व कप में अपना पहला गोल करने के बाद आज ही रात खुशी के कारण सो नहीं पाएंगे।
एफआईएच प्रो लीग: आखिरी पलों में टूटा भारत का सपना, जर्मनी ने 2-1 से...
रॉटरडैम, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय मेंस हॉकी टीम को एफआईएच (इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) प्रो लीग 2025-26 के अपने तीसरे मुकाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने जर्मनी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत जर्मनी जीत दर्ज करने में सफल रही।
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए हर्षित राणा
नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हर्षित ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और वह चेन्नई में टीम से जुड़ेंगे।
फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण...
नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में अपनी जगह बना ली है। ग्वाडलाहारा के एक्रोन स्टेडियम में खेले गए ग्रुप ए के मुकाबले में मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की की।
मोरक्को के खिलाफ अहम मैच से पहले स्कॉटलैंड के कप्तान रॉबर्टसन बोले, ‘हमें अपनी...
फॉक्सबोरो, 19 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के पास शनिवार को इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। बोस्टन स्टेडियम में टीम की अहम मुकाबले में मोरक्को से भिड़ंत होनी है। स्कॉटलैंड की टीम अगर मोरक्को के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो वह पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में अपनी जगह बना लेगी।
फीफा वर्ल्ड कप: कनाडा और कतर मुकाबले में बवाल, मैच के बाद मैदान पर...
नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कतर को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराया। वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में कनाडा टीम का प्रदर्शन दमदार रहा। हालांकि, मैच के आखिरी सीटी बजने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर झड़प देखने को मिली।
ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारी, न्यूजीलैंड के नाम रहा ओवल टेस्ट का दूसरा दिन
नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह से न्यूजीलैंड के नाम रहा। पहली पारी में 391 रन बनाने के बाद कीवी टीम के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है।
भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप 2026 से...
नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टखने की चोट की वजह से महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई हैं। श्रेयंका को यह चोट बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी।
कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, फीफा विश्वकप में मिली पहली जीत के...
वैंकूवर, 19 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबान कनाडा ने घरेलू फैंस के सामने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम पर कनाडा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कतर को एकतरफा अंदाज में 6-0 से रौंदा। यह कनाडा की फीफा विश्व कप के इतिहास की पहली जीत भी है।

