विनेश फोगाट की याचिका पर हाईकोर्ट का डब्ल्यूएफआई को नोटिस, 6 जुलाई को अगली...
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट से भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को झटका लगा है। कोर्ट ने भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) की तरफ से अयोग्य घोषित किए जाने के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई करते हुए विनेश को आगामी एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स में तुरंत शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक स्मिथ का 92 साल की उम्र में निधन
लंदन, 18 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइक स्मिथ का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोमवार को यह जानकारी दी।
करमन कौर थांडी ने फ्रेंच ओपन सिंगल्स क्वालीफाइंग ड्रॉ में जगह पक्की की
चंडीगढ़, 18 मई (आईएएनएस)। राउंडग्लास टेनिस एकेडमी की एथलीट करमन कौर थांडी ने फ्रेंच ओपन सिंगल्स क्वालीफाइंग ड्रॉ में जगह पक्की कर ली है। सोमवार से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन थांडी पहले क्वालिफाइंग राउंड में हार्मनी टैन से मुकाबला करेंगी। ड्रॉ में दोनों ही खिलाड़ी अनसीडेड हैं।
दूसरा टेस्ट: मुशफिकुर रहीम का शतक, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 437 रन का...
सिलहट, 18 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 2 ओवरों का सामना किया, जिसमें खाता नहीं खुल सका।
पहलवानी के माहौल में पले-बढ़े दीपक पूनिया, जिन्होंने छोटी-सी उम्र में सभी को चौंकाया
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने अपने दमखम से पूरी दुनिया में नाम रोशन किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2020 में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके रेसलर दीपक की कहानी बेहद प्रेरणादायी रही है।
भारतीय मूल के गोल्फर एरॉन राय ने अपना पहला पीजीए चैंपियनशिप खिताब जीता
पेंसिल्वेनिया, 18 मई (आईएएनएस)। भारतीय मूल के इंग्लिश गोल्फर एरॉन राय ने पीजीए चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। एरोनिमिंक गोल्फ क्लब में शानदार प्रदर्शन करते हुए एरॉन राय साल 1919 के बाद पीजीए चैंपियनशिप जीतने वाले पहले अंग्रेज गोल्फर बने। उनसे पहले जिम बार्न्स यह खिताब जीतने वाले इंग्लिश खिलाड़ी थे।
देश की खातिर इंजेक्शन लेकर खेलने उतरे थे टी.सी योहानन, एशियाई खेलों में ऐतिहासिक...
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। हर खेल में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनके प्रदर्शन की मिसालें दी जाती हैं। अपने त्याग, बलिदान और सफलता से यह खिलाड़ी अपने पीछे विरासत छोड़ जाते हैं। लंबी कूद के खेल में भारत के लिए ऐसे ही खिलाड़ी रहे थडायुविला चंदापिल्लई योहानन (टी.सी. योहानन)। एशियाई खेलों में देश को मेडल दिलाने की खातिर योहानन अपने दर्द को नजरअंदाज करके मैदान पर इंजेक्शन लेकर उतरे थे।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों...
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने सोमवार को आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय विमेंस हॉकी टीम की घोषणा की। भारत को ऑस्ट्रेलिया से 4 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है, जिसका आगाज 26 मई से होना है।
भारत के लिए खेलने से पहले वैभव सूर्यवंशी को फील्डिंग सुधारनी होगी: मोहम्मद कैफ
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि भारत की सीनियर नेशनल मेंस टीम के लिए खेलने से पहले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को अपनी फील्डिंग स्किल्स को बेहतर करने की जरूरत है।
भरत सिंह चौहान फिर चुने गए राष्ट्रमंडल शतरंज संघ के चेयरमैन
नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। भरत सिंह चौहान राष्ट्रमंडल शतरंज संघ के चेयरमैन पद पर बने रहेंगे। उन्हें श्रीलंका के वासाकाडुवा में एसोसिएशन की सालाना जनरल बॉडी मीटिंग में 2026–2030 के लिए सर्वसम्मति से चेयरमैन फिर से चुना गया।

