महिला टी20 विश्व कप: दीप्ति शर्मा का पंच, भारत ने पाकिस्तान को 64 रन...

एजबेस्टन, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। भारतीय टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की विस्फोटक पारी के साथ ही दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की घातक गेंदबाजी का योगदान रहा।

इंडियन एथलेटिक्स सीरीज: विमेंस हाई जंप में 19 वर्षीय पूजा का दबदबा

त्रिवेंद्रम, 14 जून (आईएएनएस)। इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के त्रिवेंद्रम लेग में रविवार को भारत की पूजा ने महिलाओं के हाई जंप इवेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। 19 वर्षीय पूजा ने 1.81 मीटर की ऊंचाई के साथ आसानी से जीत हासिल की। पूजा ने हाल ही में हांगकांग में आयोजित एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।

भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचा, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया...

बर्मिंघम, 14 जून (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में जारी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ा स्कोर है।

हॉकी: मनप्रीत सिंह ने दिलीप टिर्की के 412 अंतरराष्ट्रीय मैच के रिकॉर्ड की बराबरी...

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने शनिवार को भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की के 412 अंतरराष्ट्रीय मैच के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मनप्रीत ने रॉटरडैम में नीदरलैंड के खिलाफ हुए मैच में दिलीप टिर्की के रिकॉर्ड की बराबरी की।

महिला टी20 विश्व कप: हरमनप्रीत कौर ने बनाया रिकॉर्ड, पूर्व भारतीय कप्तान को पीछे...

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हरमन महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय महिला टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। हरमन ने पूर्व कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा है।

बांग्लादेश की जीत के बाद सुल्ताना ने कहा, ‘पहली पारी में हमने जो लक्ष्य...

बर्मिंघम, 14 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया है। इस टीम ने रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। कप्तान निगार सुल्ताना ने इस जीत का श्रेय अपनी गेंदबाजों को दिया है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: मंधाना का अर्धशतक, अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी के साथ...

बर्मिंघम, 14 जून (आईएएनएस)। भारत ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'हाई-वोल्टेज' मैच में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 171 रन का टारगेट रखा है। 'विमेन इन ब्लू' इस मुकाबले को जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेगी।

भारत बनाम पाकिस्तान: टॉस के समय हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना ने नहीं मिलाया...

बर्मिंघम, 14 जून (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले के दौरान दोनों देशों की कप्तान ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। यह लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट था, जिसमें दोनों महिला कप्तानों ने हैंडशेक नहीं किया। इससे पहले, कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान भी ऐसा ही किया था।

धीरज और कुमकुम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई: एएआई सचिव जनरल वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) के सचिव जनरल वीरेंद्र सचदेवा ने धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहोद की जमकर तारीफ की है। धीरज और कुमकुम की जोड़ी ने अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप में रिकर्व मिक्स्ड टीम का स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराया है।

मोंटगोमेरी ने स-हर्टोजेनबॉश में अपना पहला डब्ल्यूटीए सिंगल्स खिताब जीता

स'हर्टोजेनबॉश, 14 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी खिलाड़ी रॉबिन मोंटगोमेरी ने रविवार को स-हर्टोजेनबॉश में लिबेमा ओपन में अपना पहला डब्ल्यूटीए सिंगल्स खिताब जीत लिया है। टॉप सीड बारबोरा क्रेजिकोवा के बीमारी के कारण फाइनल से हटने के बाद 21 वर्षीय मोंटगोमेरी को चैंपियन घोषित किया गया। इसके साथ ही डच ग्रास कोर्ट पर दोनों खिलाड़ियों के लिए शानदार रहे सप्ताह का अंत हो गया।

खरी बात