फुटबॉल: सीजन के आखिर में रिटायरमेंट लेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्टार एश्ले यंग
लंदन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। एश्ले यंग ने 40 साल की उम्र में पेशेवर फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया है, जिससे उनके दो दशक से ज्यादा लंबे करियर का अंत हो जाएगा। यंग ने अपने करियर की शुरुआत वॉटफोर्ड से 2003 में की थी। इसके बाद उन्होंने एस्टन विला, मैनचेस्टर यूनाइटेड, इंटर मिलान और एवर्टन जैसे बड़े क्लबों का प्रतिनिधित्व किया। शुरुआत में विंगर के रूप में पहचान बनाने वाले यंग ने बाद में अपने खेल में बदलाव किया और एक प्रभावी फुल-बैक के रूप में भी खुद को स्थापित किया।
आई-लीग 3: जेडएफए और मुंबई एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला 2-2 से ड्रॉ
इंफाल, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। आई-लीग 3 के अपने दूसरे ग्रुप-बी मैच में जिंक फुटबॉल एकेडमी (जेडएफए) ने गुरुवार को मुंबई एफसी के साथ 2–2 का रोमांचक ड्रॉ खेला। इंफाल के साई टर्फ ग्राउंड पर हुए इस कड़े मुकाबले का अंत आखिरी पलों में हुए एक नाटकीय बराबरी वाले गोल के साथ हुआ।
आईपीएल 2026: आरसीबी का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप, जीटी को जीत के लिए 156 रन...
अहमदाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध जीत के लिए 156 रनों का टारगेट रखा है। आरसीबी इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के इरादे से उतरी है।
एक ही ओवर में 5 चौके, इस लिस्ट में संयुक्त रूप से ‘नंबर-1’ बने...
अहमदाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली आरसीबी की तरफ से एक ओवर में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बन गए हैं।
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ साउथ अफ्रीका ‘ए’ टीम घोषित, पैटरसन और बार्टमैन मुख्य खिलाड़ी
जोहान्सबर्ग, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अनुभवी खिलाड़ी डेन पैटरसन और ओटनील बार्टमैन को तेज गेंदबाज नकोबानी मोकोएना के साथ साउथ अफ्रीका 'ए' टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के दौरे पर यह टीम इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लाल और सफेद गेंदों की एक सीरीज खेलेगी।
आईपीएल 2026: आरसीबी के खिलाफ जीटी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में...
अहमदाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 42वां मैच खेला जा रहा है, जिसमें जीटी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी की निगाहें इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष में पहुंचे पर होंगी। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई फेरबदल नहीं किया है।
आईपीएल 2026: सीजन की 7वीं जीत पर रॉयल्स की निगाहें, कैपिटल्स के लिए ‘करो...
जयपुर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करने पर होंगी।
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट पहुंचे हरभजन सिंह, सुरक्षा हटाने के फैसले को दी चुनौती
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी सुरक्षा वापस लिए जाने के फैसले को चुनौती दी है। उन्होंने इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पिटीशन दाखिल करते हुए अपनी सुरक्षा बहाल करने की मांग की है।
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: ताशकंद में दमखम दिखाने को तैयार 56 भारतीय बॉक्सर
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। 56 सदस्यों वाली भारतीय बॉक्सिंग टीम एशियन बॉक्सिंग अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में अपना अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह चैंपियनशिप शुक्रवार से उज्बेकिस्तान के ताशकंद में शुरू होगी।
प्रीमियर लीग से रेलिगेशन के बाद स्कॉट पार्कर ने बर्नले छोड़ी
बर्नले, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। स्कॉट पार्कर ने आपसी सहमति से बर्नले फुटबॉल क्लब के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। क्लब ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। अब माइक जैक्सन मौजूदा सपोर्ट स्टाफ के साथ अंतरिम कोच की भूमिका निभाएंगे। जैक्सन की अगुवाई में टीम के बाकी चार प्रीमियर लीग मुकाबले खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को लीड्स यूनाइटेड के खिलाफ अवे मैच से होगी।

