एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी: पंजाब पहली बार करेगा मेजबानी, सीएम भगवंत मान ने की...
चंडीगढ़, 21 मई (आईएएनएस)। पंजाब पहली बार 'मेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी' की मेजबानी करने जा रहा है, जिसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक की।
रजत पाटीदार फिट, एसआरएच के खिलाफ करेंगे टीम की कप्तानी: आरसीबी क्रिकेट निदेशक बोबाट
हैदराबाद, 21 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ होने वाले लीग-स्टेज मुकाबले के लिए कप्तान रजत पाटीदार की उपलब्धता की पुष्टि की। रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में रजत को सिर में चोट लग गई थी। चोट की वजह से रजत धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे।
आर्सेनल का प्रीमियर लीग चैंपियन बनना अब तक का सबसे बेहतरीन एहसास: मिकेल आर्टेटा
लंदन, 21 मई (आईएएनएस)। आर्सेनल ने प्रीमियर लीग का खिताब जीता है। टीम ने 22 साल बाद यह खिताब जीता है। इस उपलब्धि पर आर्सेनल के मैनेजर मिकेल आर्टेटा बेहद खुशी हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे बेहतरीन एहसासों में से एक बताया है। यह जीत आर्टेटा के नेतृत्व में लगातार तीन बार उपविजेता रहने के बाद मिली है।
‘वैभव सूर्यवंशी को अगला सचिन तेंदुलकर न कहें’: दिनेश कार्तिक
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा है कि अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आईपीएल 2026 में धूम मचा रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान सचिन तेंदुलकर से कर उन पर बोझ न डाला जाए। कार्तिक ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी के सामने आने वाली चुनौतियां बिल्कुल अलग होंगी।
एशियन जूनियर स्क्वैश: अंडर-17 प्री-क्वार्टर में हृधान शाह ने मलेशिया के टॉप सीड को...
मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। भारत के हृधान शाह ने 33वीं एशियन जूनियर इंडिविजुअल स्क्वैश चैंपियनशिप में लड़कों के अंडर-17 प्री-क्वार्टरफाइनल में गुरुवार को मलेशिया के टॉप सीड मुहम्मद हैकल हाजिम बिन सयारुद्दीन को 11-13, 11-5, 11-4, 11-7 से मात दी।
‘मैं आज जो कुछ भी हूं, आरसीबी फैंस की वजह से हूं’: दिनेश कार्तिक
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने कहा है कि फ्रेंचाइजी के समर्थकों ने उन्हें अपने ही किसी सदस्य की तरह अपना लिया है। कार्तिक ने कहा कि फ्रेंचाइजी के फैन्स के साथ उनके रिश्ते ने उनके सफर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है।
आईपीएल 2026: सीएसके-जीटी का मैच देखने दूर-दूर से स्टेडियम पहुंचे फैंस, मगर खली रही...
अहमदाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 66वां मैच खेला जा रहा है। भले ही फैंस इस मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें सीएसके के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की कमी जरूर खल रही है।
आईपीएल 2026: सीएसके ने जीटी के खिलाफ टॉस जीत किया गेंदबाजी का फैसला, बदलाव...
अहमदाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला जा रहा है। सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
कौन हैं अनुकूल रॉय? जिन्हें त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत-ए टीम में मौका मिला
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। अनुकूल रॉय को अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए भारत-ए टीम में शामिल किया गया है। यह सीरीज 9-21 जुलाई के बीच श्रीलंका में खेली जानी है। ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को हर्ष दुबे की जगह मौका दिया गया है, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट और वनडे टीम में हर्ष को चुना गया है।
विनिसियस जूनियर: फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील का सबसे अहम चेहरा
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है। फुटबॉल के सबसे बड़े वैश्विक इवेंट, फीफा विश्व कप 2026, की शुरुआत 11 जून से हो रही है। विश्व कप के नजदीक आते ही इसका रोमांच न सिर्फ हिस्सा ले रही टीमों के खिलाड़ियों पर देखने को मिल रहा है, बल्कि दुनियाभर के फुटबॉल फैंस अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ियों के पक्ष में लामबंद होने लगे हैं। फुटबॉल विश्व कप आए और ब्राजील का जिक्र न हो, ऐसा नहीं हो सकता।

