फीफा विश्व कप 2026: घाना के मिडफील्डर थॉमस पार्टी को कनाडा ने वीजा देने...
नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। घाना की सरकार ने मिडफील्डर थॉमस पार्टी को वीजा देने से मना करने के कनाडा के फैसले की कड़ी आलोचना की है। इस कदम से यह खिलाड़ी 17 जून को पनामा के खिलाफ देश के पहले फीफा विश्व कप 2026 के मैच में नहीं खेल पाएगा।
महिला टी20 विश्व कप: ‘हमें फिर से इकट्ठा होने और साथ रहने की जरूरत’,...
मैनचेस्टर, 13 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में आयरलैंड को स्कॉटलैंड के खिलाफ 41 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद आयरलैंड की कप्तान ने टीम के खिलाड़ियों को हताश होने की जगह इकट्ठा होने की सलाह दी है।
वर्ल्ड बॉक्सिंग कप स्टेज 2: भारतीय टीम में ज्योति और आकाश शामिल, प्रतियोगिता में...
नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने 'वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 स्टेज 2' के लिए ज्योति (48 किग्रा) और आकाश (75 किग्रा) को टीम में शामिल किया है। इन दोनों मुक्केबाजों के शामिल होने से, प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में मुक्केबाजों की संख्या 18 से बढ़कर 20 हो गई है, जिसमें 10 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता चीन के गुइयांग में सोमवार से शुरू होगी।
‘पिछले कुछ हफ्तों में हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है,’ स्कॉटलैंड की ऐतिहासिक जीत पर...
मैनचेस्टर, 13 जून (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले को 40 रन से अपने नाम किया। स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस ने आयरलैंड पर ऐतिहासिक जीत का श्रेय अपनी टीम के आत्मविश्वास, तैयारी और सामूहिक प्रयास को दिया।
केन विलियमसन के संन्यास के बाद विल यंग को न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में जगह...
लंदन, 13 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी 2 मैचों के लिए टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज विल यंग को टीम में जगह दी है। यंग को केन विलियमसन की जगह टीम में जगह दी गई है। विलियमसन ने शुक्रवार को अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। यंग 14 जून को इंग्लैंड पहुंचेंगे और 17 जून से शुरू होने वाले द ओवल में दूसरे टेस्ट से पहले टीम में शामिल होंगे।
वनडे सीरीज: गुरबाज का शतक, अफगानिस्तान ने भारत को दिया 195 का लक्ष्य
धर्मशाला, 13 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मैच विलंब से शुरू हुआ और 50-50 ओवर की जगह 25-25 ओवर का खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 195 रन का लक्ष्य दिया है।
‘हम विश्व कप में आ चुके हैं, अब और आगे जाना है’: बैबेट डी...
नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। नीदरलैंड की महिला क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक का सफर किसी साधारण खेल कहानी से कहीं आगे का है। यह सफर संघर्ष, धैर्य, सीमित संसाधनों और लगातार खुद को साबित करने की कहानी है। नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज बैबेट डी लीडे का इसमें अहम योगदान रहा है। उनका कहना है कि अब सिर्फ ऊपर ही जाना है।
भारत के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक, रहमानुल्लाह गुरबाज बने ‘नंबर-1’ अफगानी
धर्मशाला, 13 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी पहले वनडे मैच में शतक लगाया। यह गुरबाज का 9वां वनडे शतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों में पूरा किया।
भारत बनाम अफगानिस्तान: 12 घंटों से ज्यादा समय तक बारिश, एचपीसीए के ड्रेनेज सिस्टम...
धर्मशाला, 13 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में अपने नए सबएयर ड्रेनेज सिस्टम की मदद से भारी बारिश के बाद कुछ ही मिनटों में मुकाबला शुरू करते हुए फैंस की वाहवाही बटोरी है। भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले शहर में 12 घंटों से भी ज्यादा समय तक लगातार बारिश जारी रही, लेकिन इसके बावजूद इस सिस्टम की मदद से मैदान को लगभग 20 मिनट में ही मैच के लिए तैयार कर लिया गया।
नीदरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच भारतीय हॉकी टीम के लिए अहम: मुख्य कोच...
नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है। आठ मैचों में सिर्फ चार अंक हासिल करने वाली टीम फिलहाल नौ टीमों के बीच अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है और रेलीगेशन (निचले डीवीजन में भेजे जाने) के खतरे का सामना कर रही है। पाकिस्तान के बिना अंक के आखिरी स्थान पर रहने के कारण भारत उससे ऊपर है। अगले सीजन में अपनी जगह सुरक्षित रखने के लिए भारतीय टीम को आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

