‘यह हमारी सरकार की एक बड़ी गलती है,’ बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की गैरमौजूदगी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस फैसले को बड़ी गलती और क्रिकेट प्रेमी देश के लिए बड़ा झटका बताया।
आईपीएल में निडरता से खेल रही युवा पीढ़ी, यह भारतीय क्रिकेट में रोमांचक दौर...
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि आज के दौर की युवा पीढ़ी जिस निडर अंदाज में खेल रही है, उससे भारतीय क्रिकेट में एक रोमांचक दौर की शुरुआत हो रही है। पठान के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में बिना किसी हिचकिचाहट के दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं।
पीएसएल 2026 का फाइनल खेलेंगे नाहिद राणा, बीसीबी से मिली ‘एनओसी’
ढाका, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए तेज गेंदबाज नाहिद राणा को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में खेलने की अनुमति देने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी कर दिया है।
सूर्यवंशी को बल्लेबाजी करते देखना किसी सिनेमा से कम नहीं: पुजारा
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 16 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेली। भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इस 15 वर्षीय खिलाड़ी की निडर सोच और दबाव में भी शांत रहने के तरीके को सराहा है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन, बांग्लादेशी गेंदबाजों ने लगाई वनडे रैंकिंग में छलांग
दुबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों की तिकड़ी को जबरदस्त फायदा मिला है। शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में मिलकर 18 विकेट हासिल किए, जिसके बाद उनकी रैंकिंग में काफी सुधार देखने को मिला। मेजबान बांग्लादेश ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने इस्तीफा दिया
कोलंबो, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी (कार्यकारी समिति) के सदस्यों के साथ तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को आधिकारिक रूप से इस्तीफों की जानकारी दे दी गई है।
मैड्रिड ओपन: हैली बैप्टिस्ट ने एरिना सबालेंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
मैड्रिड, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका की हैली बैप्टिस्ट ने दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी एरिना सबालेंका को हराकर मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का निधन, पीजीटीआई ने जताया शोक
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है।
महिला टी20 विश्व कप: न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, नेन्सी, इजी को पहली बार मौका
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड में 12 जून से 5 जुलाई तक होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की घोषणा के साथ यह भी कंफर्म हो गया है कि विश्व कप के बाद अनुभवी सोफी डिवाइन, ली ताहुहू, और सूजी बेट्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।
फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो ने पीएम मोदी के सिक्किम फुटबॉल सेशन की तारीफ की
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेल के प्रति लगाव की तारीफ की और सिक्किम में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए पीएम की एक फोटो शेयर की।

