आईएसएल: मोहम्मडन स्पोर्टिंग और एससी दिल्ली के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में रविवार को मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के बीच मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टी. एडिसन सिंह और हीरा मंडल के एक-एक गोल की मदद से मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला बराबरी पर खत्म किया।

आईजीपीएल 2026: सिंगापुर में भुल्लर और पुखराज संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर रहे

सिंगापुर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) 2026 की इंटरनेशनल सीरीज में सिंगापुर में गगनजीत भुल्लर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रविवार को सिंगापुर के सेंटोसा गोल्फ क्लब में हुए इस टूर्नामेंट में भुल्लर सप्ताह की शुरुआत में मुकाबले में बने रहने की स्थिति में थे। हालांकि, सप्ताह के अंत में उन्होंने 2-ओवर 73 का स्कोर किया और संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर रहे।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेशी टीम घोषित, तंजीद और अमिते को...

ढाका, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। इसमें पहली बार टेस्ट फॉर्मेट में खेलने वाले बल्लेबाज तंजीद तमीम और अमिते हसन को शामिल किया गया है। यह मुकाबला 8 मई से ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2026: धोनी की वापसी में होगी अभी और देरी, हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग...

चेन्नई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संकेत दिया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए महेंद्र सिंह धोनी की वापसी में और देरी होगी। इस अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज को पिंडली की चोट से उबरने के दौरान एक और झटका लगा है।

आईपीएल 2026: मोहसिन खान का बड़ा कारनामा, इस मामले में बने नंबर वन

लखनऊ, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से हो रहा है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने इतिहास रच दिया है।

आईपीएल इतिहास में 4 बल्लेबाज, जो ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट हुए

लखनऊ, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मुकाबले के दौरान 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के जरिए आउट करार दिए गए। इसी के साथ अंगकृष 'फील्ड में रुकावट डालने' के कारण आईपीएल में आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। आइए, जानते हैं कि आईपीएल में अब तक इस तरह कौन-कौन बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटा है?

आईपीएल 2026: अपने घर में आरसीबी को चुनौती देगी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 39वां मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में डीसी की कोशिश जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने की होगी। वहीं, एक और जीत आरसीबी के चैंपियनशिप खिताब को बरकरार रखने की दावेदारी को और भी मजबूत करेगी।

‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण आउट दिए गए अंगकृष रघुवंशी, भड़का केकेआर का खेमा

लखनऊ, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' (फील्डिंग में बाधा डालने) के कारण आउट करार दिया गया। अंयापर के इस फैसले से केकेआर का खेमा काफी नाखुश नजर आया।

रिंकू की दमदार पारी, एलएसजी के खिलाफ केकेआर ने 7 विकेट खोकर बनाए 155...

लखनऊ, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। 'आईपीएल- 2026' के 38वें मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ हो रही है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए।

हरभजन सिंह और अशोक मित्तल को सीआरपीएफ ने मुहैया करवाई ‘वाई कैटेगरी’ सुरक्षा

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने रविवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली थी, जिसके कुछ ही घंटों बाद केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप किया। हरभजन सिंह को सीआरपीएफ की ओर से 'वाई कैटेगरी' की सुरक्षा दी गई है।

खरी बात