यह एक मुश्किल पिच थी, हम हालात के हिसाब से खुद को ढाल नहीं...

चेन्नई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने माना कि उनकी टीम को मुश्किल पिच के हालात के हिसाब से खुद को ढालने में दिक्कत हुई, जिसके चलते रविवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल 2026: सीएसके को घरेलू मैदान पर मिली दूसरी सबसे बड़ी हार

चेन्नई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हराया। सीएसके से मिले 159 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने महज 20 गेंदें शेष रहते हुए सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मैड्रिड ओपन: गॉफ ने रोमांचक मुकाबले में सिर्स्टिया को हराकर चौथे राउंड में बनाई...

मैड्रिड, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-3 खिलाड़ी कोको गॉफ ने रविवार को सोराना सिर्स्टिया के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए मैड्रिड ओपन के चौथे दौर में जगह बना ली है। 22 वर्षीय अमेरिकी स्टार पिछले साल इस टूर्नामेंट की उपविजेता रही थीं, उन्होंने एक सेट और ब्रेक से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए 4-6, 7-5, 6-1 से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की। यह मुकाबला उनकी शारीरिक क्षमता और मानसिक मजबूती दोनों की बड़ी परीक्षा साबित हुआ।

‘मैं बल्ले से जवाब देना चाहता था’, हिंगे के खिलाफ 4 छक्के लगाने पर...

जयपुर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि वह आलोचकों को बल्ले से करारा जवाब देना चाहते थे। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के गेंदबाज प्रफुल हिंगे के खिलाफ चार छक्के लगाए, जिन्होंने आईपीएल 2026 में आरआर और एसआरएच के बीच हुए पिछले मैच में उन्हें आउट किया था।

आईपीएल 2026 : केकेआर के खिलाफ एलएसजी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जॉर्ज लिंडे...

लखनऊ, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। 'आईपीएल 2026' के 38वें मुकाबले में रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

आईपीएल 2026: एक बार फिर चमके साईं सुदर्शन, जीटी ने सीएसके को 8 विकेट...

चेन्नई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 37वां मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ जीटी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स एक स्थान फिसलकर छठे नंबर पर आ गई है।

आईपीएल 2026: लखनऊ में केकेआर से एलएसजी की भिड़ंत, फैंस को रोमांचक मुकाबले की...

लखनऊ, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 38वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस को ऋषभ पंत के बल्ले से खासा उम्मीदें हैं। हालांकि, फैंस का मानना है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

आईपीएल 2026: गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने रचा इतिहास, रोहित-ईशान का तोड़ा रिकॉर्ड

चेन्नई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जीटी के बल्लेबाज साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने इस मुकाबले में अर्धशतकीय साझेदारी निभाते हुए इतिहास रच दिया है।

सेबेस्टियन सावे के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे से कम समय में मैराथन पूरी...

लंदन, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्या के सेबेस्टियन सावे ने रविवार को लंदन मैराथन 2026 में इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मैराथन को पूरा करने के लिए 1 घंटा, 59 मिनट और 30 सेकंड का समय लिया, और दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले पुरुष एथलीट बन गए। 31 वर्षीय सावे ने 2:00:35 के पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिसे दिवंगत केल्विन किपटम ने 2023 शिकागो मैराथन में बनाया था।

आईपीएल 2026: ऋतुराज गायकवाड़ ने पूरा किया ‘छक्कों का शतक’

चेन्नई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं।

खरी बात