छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को...
नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की ओर से चैतन्य बघेल को दी गई जमानत को रद्द करने से इनकार कर दिया है।
दतिया उपचुनाव में प्रचार के लिए निकले भाजपा के रथ
दतिया, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में हो रहे उपचुनाव का प्रचार धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है और भारतीय जनता पार्टी ने तो प्रचार रथों को भी रवाना कर दिया है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को दतिया स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय से विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मध्य प्रदेश में यूसीसी सिर्फ मुद्दों से ध्यान भटकाने का हथकंडा: जीतू पटवारी
भोपाल, 21 जुलाई (आईएएनएस ) मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए विधानसभा में विधेयक पेश कर चुकी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस विधेयक को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने का हथकंडा करार दिया है।
दतिया उपचुनाव: भाजपा ने बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क साधा, प्रचार के लिए...
दतिया, 21 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा ने मंगलवार को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया। पार्टी ने 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले अपनी संगठनात्मक मौजूदगी को मजबूत करने के लिए बूथ-स्तर पर लोगों तक पहुंचने की योजना शुरू की और प्रचार के लिए 15 गाड़ियों को रवाना किया।
मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन, यूसीसी विधेयक और जनहित के...
भोपाल, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान कांग्रेस विधायक एक 'सांकेतिक अर्थी' लेकर विधानसभा पहुंचे और आरोप लगाया कि सरकार जनता के ज्वलंत मुद्दों की अनदेखी कर विवादित विषयों को प्राथमिकता दे रही है।
ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य...
उज्जैन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी पर मंगलवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कैलारस शुगर मिल से जुड़े सवालों को खारिज किए जाने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस...
भोपाल, 20 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा सचिवालय ने बिना किसी कारण के कैलारस शुगर मिल से जुड़े मुद्दों को सवाल के जरिए उठाने की उनकी बार-बार की कोशिश खारिज कर दी।
मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी विधेयक 2026 पेश, 21 जुलाई को होगी चर्चा
भोपाल, 20 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले ही दिन राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक, 2026 सदन में पेश कर दिया। इस विधेयक पर मंगलवार को चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने चर्चा की तारीख तय कर दी है।
मध्य प्रदेश: विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय, कार्यप्रणाली पर...
भोपाल, 20 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन कर विधानसभा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सहकारिता विभाग से जुड़े उनके एक महत्वपूर्ण प्रश्न को लगातार चार सत्रों से बिना कोई स्पष्ट कारण बताए सदन की कार्यवाही से बाहर रखा जा रहा है। इसे उन्होंने अपने अधिकारों और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के हितों पर सीधा हमला बताया।
उज्जैन जमीन मामले को लेकर कांग्रेस का मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामा
भोपाल 20 जुलाई (आईएएनएस) मध्य प्रदेश विधानसभा में उज्जैन जमीन खरीदी मामले पर कांग्रेस ने चर्चा कराए जाने की मांग की और कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया । राज्य विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया और कांग्रेस इस सत्र में आक्रामक रूख अपनाए हुए हैं । कांग्रेस की ओर से स्थगन के जरिए उज्जैन जमीन खरीदी मामले पर चर्चा कराए जाने की मांग की गई । कांग्रेस की इस मांग पर जमकर हंगामा हुआ कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई।
