Saturday, April 25, 2026
SGSU Advertisement

मध्यप्रदेश

बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए मध्य प्रदेश आएंगे कई निवेशक: सीएम मोहन...

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में एमपी सरकार की टीम ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में हिस्सा लिया। इसे लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि आने वाले समय में हम हर फोरम पर जाएंगे। हमें बेहतर तकनीक को लागू करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित करना होगा। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे राज्य में निवेश आए, रोजगार के ज्यादा मौके बनें, हमारे प्रोडक्ट सही बाजारों तक पहुंचें, और राज्य आर्थिक रूप से समृद्ध हो। यही हमारे प्रयासों का मुख्य मकसद है।

गूगल करेगा मध्य प्रदेश में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश

भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में गूगल ने आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश की इच्छा जताई है। यह बात दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अधिकारियों के साथ हुई चर्चा में सामने आई है।

इंदौर में दूषित पानी से हुई त्रासदी की जांच करेगी राज्य स्तरीय समिति

भोपाल/इंदौर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में दूषित जल पीने से हुई त्रासदी की जांच के लिए राज्य स्तरीय समिति बनाई गई है, जिसमें अध्यक्ष के अलावा तीन सदस्य होगें।

मध्य प्रदेश: जबलपुर हादसे में 5 की मौत, मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का किया...

जबलपुर/भोपाल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सड़क किनारे बैठे मजदूरों को एक कार ने रौंद दिया। इस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और गंभीर घायलों को एक-एक लाख की सहायता का ऐलान किया है।

मध्य प्रदेश पुलिस ने 14 करोड़ रुपए के मादक पदार्थों की बरामदगी की

भोपाल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पुलिस लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाए हुए है। इसी के चलते मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में लिप्त 22 लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे 14 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए गए है।

शंकराचार्य को स्नान से रोकना और अनुयायी पर लाठीचार्ज करना गलत: जीतू पटवारी

भोपाल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेला के दौरान कथित तौर पर शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद को स्नान से रोकने और अनुयायियों पर लाठी चार्ज की घटना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इस घटनाक्रम से भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है।

मध्य प्रदेश में हिट-एंड-रन मामला, एक की मौत, तीन घायल

इंदौर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक और हिट-एंड-रन की घटना सामने आई है। खरगोन जिले के महेश्वर तहसील अंतर्गत धारगांव थाना क्षेत्र के यशराज कॉलोनी के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक कार ने चार पैदल राहगीरों और एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मध्य प्रदेश : पीएम सूर्य घर योजना नागरिकों के लिए बनी वरदान, बिजली बिल...

शहडोल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। लगातार बढ़ते बिजली बिल से परेशान लोगों को इस योजना के माध्यम से बड़ी राहत मिली है। घरों की छतों पर लगाए जा रहे सोलर पैनल न केवल बिजली की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

भोपाल में मदरसे के सामने पार्किंग को लेकर विवाद, भाई-बहन की पिटाई

भोपाल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मदरसे के सामने वाहन की पार्किंग पर ऑटो चालकों ने युवक-युवती की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कर्नल सोफिया मामला: मध्य प्रदेश सरकार दो सप्ताह में ले विजय शाह पर निर्णय:...

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग करने वाली भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए विवादित बयान के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। शीर्ष अदालत ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा है कि वह विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी देने पर दो सप्ताह के भीतर विचार करे।

खरी बात