Saturday, April 25, 2026
SGSU Advertisement

मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से मजबूत हो रही मातृ-शिशु सुरक्षा, 40...

बुरहानपुर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मध्‍य प्रदेश के बुरहानपुर जिला चिकित्सालय की एएनसी ओपीडी में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और मातृ-शिशु सुरक्षा को मजबूत करना रहा।

युवाओं का नवाचार है विकास का आधार: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 12 (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि युवा ही देश को नई सोच और नई दिशा की ओर ले जाते हैं। इनके नवाचार ही विकास का आधार बनते हैं, इसलिए नवाचारों को प्रोत्साहन देना, हमने हमारा संकल्प निहित किया है। राजधानी के रवीन्द्र भवन में आयोजित मध्य प्रदेश स्टार्ट-अप समिट-2026 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्राचीन काल से ही हम व्यापार-व्यवसाय की भरपूर समझ रखते हैं, क्योंकि पुरुषार्थ, उद्यमिता, नवाचार और व्यापार हम भारतीयों के संस्कारों में ही है।

कांग्रेस में सब नकली गांधी, सदैव गांधीजी के विचारों का दमन किया: सीएम मोहन...

भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस में नकली गांधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी के नाम का हमेशा राजनीतिक दुरुपयोग किया है। कांग्रेस में सब नकली गांधी है, जिन्‍होंने सदैव गांधीजी के विचारों का दमन किया।

मध्य प्रदेश: भारत के विकास की धुरी गांव और ग्रामीण: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत के विकास की धुरी गांव और ग्रामीण हैं। उनकी मजबूती से देश मजबूत होगा।

मध्य प्रदेश: गणतंत्र दिवस पर 87 उम्रकैद के दोषियों की समय से पहले रिहाई...

भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने 77वें गणतंत्र दिवस से पहले एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य भर की जेलों से 87 आजीवन कारावास के दोषियों की समय से पहले रिहाई को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की शिवपुरी में 111 करोड़ रुपए के रीजनल पोस्टल...

शिवपुरी/भोपाल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को शिवपुरी सिटी पोस्ट ऑफिस के आधुनिकीकरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने डाक विभाग की बदलती भूमिका और उसकी अद्वितीय क्षमता को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि कोई व्यवस्था आज भी पूरी निष्ठा के साथ आम नागरिक की सेवा में समर्पित है, तो वह भारत का डाक विभाग है।

मध्य प्रदेश सरकार करेगी अनामिका की पढ़ाई में मदद: सीएम मोहन यादव का छात्रा...

भोपाल/सीधी, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीधी जिले की छात्रा अनामिका की पढ़ाई में मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही छात्रा को नीट की कोचिंग और छात्रावास में सहायता देने की बात भी कही।

मध्य प्रदेश: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने इंदौर अस्पताल का किया दौरा

इंदौर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल का दौरा किया और नवजात के इलाज में कथित मेडिकल लापरवाही की जांच के आदेश दिए।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की...

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में गुजरात एवं पंजाब के कृषि मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

मध्य प्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों के खिलाफ मुहिम, 20 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में साइबर अपराधियों की बढ़ती गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य की पुलिस ने मुहिम छेड़ दी है। इस मुहिम का असर भी नजर आ रहा है। कई स्थानों पर साइबर अपराध में संलग्न लोग पकड़े गए हैं, तो वहीं इनके जाल में फंसे लोग सुरक्षित भी निकल गए।

खरी बात