जेएनयू में हुए कृत्य को देशद्रोह की तरह देखा जाना चाहिए: विश्वास सारंग
भोपाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने दिल्ली के जेएनयू कैंपस में सोमवार रात लगे नारों की जमकर आलोचना की है। ये नारे दिल्ली दंगों में शामिल शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज होने के विरोध में लगाए गए थे। सारंग ने इस कृत्य को देशद्रोह बताते हुए विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
इंदौर में सुरक्षित पेयजल को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया भगीरथपुरा...
इंदौर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में हाल ही में सामने आए जल प्रदूषण के मामलों को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने भगीरथपुरा क्षेत्र का दौरा कर नए पाइपलाइन कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की।
इंदौर के दूषित पानी मामले पर उमंग सिंघार ने सरकार का किया घेराव
भोपाल, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि राज्य के स्कूल, आंगनबाड़ी और अस्पताल में भी दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
भोपाल रेल मंडल की आरपीएफ ने 250 बच्चों को दिया सुरक्षित जीवन
भोपाल, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के भोपाल रेल मंडल ने बीते साल 250 बच्चों को सुरक्षित जीवन प्रदान किया है। इनमें वो बच्चे शामिल हैं, जो घर से गायब हो गए थे या असहाय हैं। बताया गया है कि पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खोए हुए और असहाय बच्चों की सुरक्षा और उनके परिवारों से मिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इंदौर दूषित पानी त्रासदी: भागीरथपुरा का पानी सुरक्षित, कैलाश विजयवर्गीय ने शेयर की लैब...
इंदौर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी त्रासदी के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। श्री औरोबिंदो मेडिकल कॉलेज और पीजी इंस्टीट्यूट की एक हालिया लैब रिपोर्ट के अनुसार, वहां से लिए गए पानी के पांच नमूनों में मुख्य पानी से फैलने वाली खतरनाक बीमारियों के कीटाणु नहीं पाए गए हैं।
इंदौर: नर्मदा जल आपूर्ति पर सवाल, बेकरी गली में नलों से आ रहा कीड़ों...
इंदौर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद इंदौर के मालवा मिल के पास बेकरी गली के लोग नलों से आने वाले काले और कीड़े वाले पानी का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी फिल्टर करने और उबालने के बाद भी पीने लायक नहीं रहता, जिससे अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया।
इंदौर दूषित जल मामले में मंत्री और मंत्री इस्तीफा दें : अरुण यादव
भोपाल, 3 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने इंदौर के भागीरथपुरा की घटना को शासन-प्रशासन की गंभीर लापरवाही करार देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय से इस्तीफा मांगा है।
इंदौर में गंदे पानी की आपूर्ति का पहले ही खुलासा कर चुका है कैग-...
भोपाल, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में गंदे पानी की आपूर्ति के मामले में एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2019 में ही कैग की रिपोर्ट में इंदौर और भोपाल में गंदे पानी की आपूर्ति का खुलासा हो चुका था, मगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया।
जबलपुर में जैन समाज पर अभद्र टिप्पणी से बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जबलपुर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर के कमनिया गेट इलाके में एक मशहूर मिठाई की दुकान पर एक छोटा सा विवाद हंगामे में बदल गया, जिसके बाद जैन समुदाय के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। बाद में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
इंदौर दूषित पानी मामले में सरकार का एक्शन, इंदौर के दो नगर निगम अधिकारियों...
भोपाल, 2 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की त्रासदी के सिलसिले में इंदौर नगर निगम के दो सीनियर अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करने और नगर आयुक्त का ट्रांसफर करने का आदेश दिया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।

