कंवर्जेंस और समुदाय की सहभागिता से जल जीवन मिशन में आएगा स्थायित्व
भोपाल : 06 फरवरी/ मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 60 फीसदी से ज्यादा घरों में सुरक्षित एवं कार्यशील घरेलू...
भाजपा ने 2 लाख गांवों तक पहुंचने के लिए बनाया मेगा प्लान, 12 फरवरी...
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ हैट्रिक बनाने के मिशन में जुटी भाजपा ने देश के 2 लाख गांवों तक पहुंचने के लिए 'ग्राम परिक्रमा यात्रा' का मेगा प्लान तैयार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा किसानों के गढ़ माने जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से 12 फरवरी को इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
हरदा में सजायाफ्ता चला रहा था पटाखा फैक्ट्री : कांग्रेस
भोपाल/हरदा, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट और उसमें कई लोगों की जान जाने पर कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। आरोप लगाया गया है कि पटाखे की अवैध फैक्ट्री सजायाफ्ता चला रहा था।
हरदा पटाखा फैक्ट्री धमाका : हादसे की जांच के लिए समिति गठित
भोपाल, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट और अग्निकांड की जांच के लिए राज्य सरकार ने अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की है।
हरदा भेजी जा रही है 115 एम्बुलेंस, अलर्ट पर अस्पताल
भोपाल/हरदा, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराने के मकसद से राज्य सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। एक तरफ जहां अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, विभिन्न स्थानों से 115 एंबुलेंस भेजी जा रही है।
हरदा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 6 की मौत, 59 घायल
भोपाल/हरदा, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संचालित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए कई विस्फोटों के बाद लगी भीषण आग में छह लोगों की मौत हुई है और 59 लोग घायल हुए हैं। घायल और झुलसे लोगों का इलाज जारी है।
हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग के बाद विस्फोट, 25 लोग घायल
हरदा, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में संचालित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में कई विस्फोटों के साथ भीषण आग लग गई। इस विस्फोट और अग्निकांड में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 25 से ज्यादा लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
छिंदवाड़ा से नकुलनाथ चुनाव लड़ेंगे : कमलनाथ
छिंदवाड़ा, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा, इसको लेकर चल रही चर्चाओं पर सांसद नकुलनाथ के बाद उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विराम यह कह कर लगा दिया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की घोषणा के बाद नकुलनाथ लोकसभा के उम्मीदवार होंगे।
पीएम मोदी 11 फरवरी को झाबुआ से करेंगे चुनावी शंखनाद
भोपाल/झाबुआ, 5 फरवरी (आईएएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव की भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को जनजाति बाहुल्य झाबुआ जिले में आने वाले है।, वे यहां जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
देवास से शुरु हुई दूसरी मालवा महिला कबीर यात्रा का भोपाल में भव्य समापन
भोपाल : 4 जून/ बेगम पुरा सहर को नाव, दूखु अंदोहू नहीं तिहि ठांव, संत रैदास की लिखे इस गीत की प्रस्तुति के साथ...









