‘मामा के घर’ पर नेता प्रतिपक्ष की नजर
भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास को 'मामा के घर' के तौर पर पहचाना जाता है। अब इस मामा के घर पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की नजर है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस आवास को आवंटित करने का आग्रह किया है।
भोपाल में आवारा कुत्ते बने जान के दुश्मन
भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इन दोनों आवारा कुत्तों का आतंक चरम पर है। हर रोज 50 से ज्यादा कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। एक पखवाड़े में तो दो बच्चों की जान तक चली गई।
इंदौर : पत्नी की हत्या के आरोपी ने जेल में की खुदकुशी
इंदौर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। इंदौर के केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था।
मध्य प्रदेश में सियासत भी हुई राममय
भोपाल, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे देश को राम के रंग में रंग दिया है। मध्य प्रदेश में तो सियासत भी राममय हो गई। भाजपा के साथ कांग्रेस के नेताओं ने भी राम की आराधना में हिचक नहीं दिखाई।
एम्स में मुफ्त होगा यूनियन कार्बाइड गैस प्रभावित कैंसर मरीजों का इलाज
भोपाल, 22 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के यूनियन कार्बाइड गैस हादसे के प्रभावित कैंसर पीड़ितों का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मुफ्त इलाज होगा। इसके लिए राज्य सरकार और एम्स के बीच एक करार हुआ है।
मप्र में कर्मचारियों-संविदा कर्मियों को आयुष्मान योजना का हिस्सा बनाने की कवायद
भोपाल, 22 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारी व कार्यकर्ता, संविदा कर्मियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत ‘निरामयम‘ में शामिल किये जाने की कवायद शुरु हो गई है।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को राजनीति का मंच बनाया : कमलनाथ
भोपाल, 22 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राम मंदिर निर्माण पर हुए आयोजन को राजनीतिक मंच बनाने का आरोप लगाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
भोपाल में 23 जनवरी को देशभर के खनिज मंत्रियों का सम्मेलन
भोपाल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 23 जनवरी को देश भर के खनिज मंत्रियों का सम्मेलन होने वाला है। इसमें 20 राज्यों के खनिज मंत्री हिस्सा लेंगे। दूसरा खनिज मंत्रियों का सम्मेलन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं केंद्रीय कोयला, खनन और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगा। इसमें 20 राज्यों के खनन मंत्री भाग लेंगे।
शहडोल में जय श्रीराम बोलने पर छात्र की पिटाई, शिक्षक व स्कूल डायरेक्टर गिरफ्तार
शहडोल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक छात्र के जय श्रीराम के नारे लगाने पर शिक्षक द्वारा पिटाई कर दी गई । इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शिक्षक और स्कूल के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बुढार थाना क्षेत्र का है।
मंदसौर में रेलवे इंजीनियर का कार में मिला शव
मंदसौर/रतलाम, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रेलवे के जूनियर इंजीनियर का शव कार में मिला है। यह जूनियर इंजीनियर रतलाम रेलवे डिवीजन के हेड क्वार्टर में पदस्थ था।











