मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल: 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई को अतिरिक्त...

भोपाल, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 23 अधिकारियों की अस्थायी पोस्टिंग और अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था की गई है। साथ ही, कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं या उन्हें इन जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है।

मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव कल लाडली बहना योजना की 41वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे

भोपाल, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को 'लाड़ली बहना योजना' की 41वीं किस्त जारी करेंगे, जिसके तहत राज्य भर की लगभग 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं को 1,500 रुपए की मासिक आर्थिक सहायता दी जाएगी।

‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में “संपर्क अभियान 2026” को...

भोपाल/ग्वालियर : 12 अक्टूबर/ बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का उनके घर के नजदीक त्वरित समाधान उपलब्ध कराने तथा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के उद्देश्यों की...

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव व तिलक वर्मा, नंदी हॉल में...

उज्जैन, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया पर सोमवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी कुलदीप यादव और तिलक वर्मा बाबा के दर्शन करने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्वालियर रियासत की अंतिम महारानी और भाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा समेत कई मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए नमन किया है।

छत्तीसगढ़: धमतरी के शीतला शक्तिपीठ की अनूठी मान्यता, पुष्प और चावल गिराकर आशीर्वाद देती...

धमतरी, 11 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा स्थित प्राचीन स्वयंभू मां शीतला शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की अपार आस्था और श्रद्धा देखने को मिल रही है। इलाके की आराध्य देवी मां शीतला के दरबार में नवरात्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद के लिए पहुंच रहे हैं।

भोपाल में सीजीएसटी अधीक्षक 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से 72.50 लाख...

भोपाल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, भोपाल के प्रिवेंटिव ब्रांच (मुख्यालय) में तैनात एक अधीक्षक को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है।

विद्युत सुरक्षा संबंधी शिकायत दर्ज करने के लिए कंपनी ने उपलब्ध कराए विभिन्न ऑनलाइन...

भोपाल : 9 अक्टूबर/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के...

एनसीबी भोपाल को सफलता, गांजा तस्करी मामले में आरोपी को 10 साल की सजा

भोपाल/गुना, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की भोपाल जोनल यूनिट ने अंतर-राज्यीय गांजा तस्करी के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। 54.380 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में गुना की विशेष एनडीपीएस अदालत ने आरोपी राजेश पाल को दोषी करार देते हुए 10 साल की कठोर कारावास और 1 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

सुकमा में विस्फोटक निष्क्रिय करने के दौरान सीआरपीएफ के 4 जवान घायल, सीएम ने...

सुकमा/रायपुर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कोंटा क्षेत्र में विस्फोटक निष्क्रिय करने के दौरान हुए हादसे में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए हैं। घायलों में दो जवानों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

खरी बात