मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले-पीएम के आह्वान से जल संरक्षण अभियान को...

भोपाल, 26 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को कहा कि उन्होंने निवाड़ी जिले के पर्यटन एवं धार्मिक स्थल ओरछा स्थित कंचना घाट पर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 136वें संस्करण को सुना।

भोपाल में शुरू होगा इलेक्ट्रिक बसों का मुफ्त ट्रायल, 15 अगस्त तक बिना किराए...

भोपाल, 26 जुलाई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। केंद्र सरकार की 'पीएम ई-बस सेवा' योजना के तहत सोमवार से इलेक्ट्रिक बसों का यात्री ट्रायल शुरू होगा। इस दौरान यात्रियों से किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। प्रस्तावित औपचारिक शुरुआत 15 अगस्त तक यह सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी।

धर्मेंद्र प्रधान विरोध-प्रदर्शन के पहले दिन से ही इस्तीफा देने को तैयार थे: कैलाश...

इंदौर, 26 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहा कि अगर पार्टी को जरूरी लगता, तो उन्होंने छात्र विरोध प्रदर्शनों के पहले दिन ही इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

मध्य प्रदेश: आईएमसी फर्जी बिल घोटाले में ईडी ने आवासीय संपत्तियों, दुकानों और खेतों...

इंदौर, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंदौर उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले की चल रही धन शोधन जांच के संबंध में 3.48 करोड़ रुपए मूल्य की 9 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। जब्त की गई संपत्तियों में मध्य प्रदेश के इंदौर और धार जिलों में स्थित आवासीय मकान/फ्लैट, आवासीय भूखंड, व्यावसायिक दुकानें और कृषि भूमि शामिल हैं। ये संपत्तियां आरोपी व्यक्तियों, लाभार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों/सह-मालिकों के नाम पर हैं।

मध्य प्रदेश: फास्ट ट्रैक कोर्ट में तीन महीने में होगा मामलों का निपटारा: सीएम...

भोपाल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य में बनाए जाने वाले फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामलों का निपटारा तीन माह में किया जाएगा। राजधानी के विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा मध्य प्रदेश सरकार शिक्षक और विद्यार्थी वर्ग के कल्याण से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है।

मध्य प्रदेश सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला

भोपाल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस तबादले में सचिव से लेकर कलेक्टर तक नाम शामिल है।

मध्‍य प्रदेश: कांग्रेस ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का किया विरोध, धर्मेंद्र प्रधान के...

भोपाल, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने नीट पेपर लीक को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ जरूरत से ज्‍यादा बल का इस्तेमाल किया। साथ ही पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

भोपाल में गैस पीड़ितों का धरना, सुविधाओं में कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन

भोपाल 23 जुलाई (आईएएनएस) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गैस पीड़ितों ने कमला नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित करने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है, साथ ही उन्होंने धरना भी दिया । भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों ने आज कमला नेहरू अस्पताल में धरना दिया और सरकार को चेतावनी दी कि गैस पीड़ितों के इमरजेंसी वार्ड और अन्य सुविधाओं को हटाने की कोई भी कार्रवाई उन्हें बर्दाश्त नहीं होगी।

मध्य प्रदेश में यूसीसी विधायक पारित होने पर मुख्यमंत्री का इंदौर में जोरदार स्वागत

इंदौर, 23 जुलाई (आईएएनएस )। मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का इंदौर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मध्य प्रदेश देश का चौथा राज्य बन गया है जहां यूसीसी विधेयक पारित हो गया है। राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार ने इस विधेयक को पेश किया और वह ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को इंदौर पहुंचे तो वहां विभिन्न धर्म से जुड़े लोगों के साथ आम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को...

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की ओर से चैतन्य बघेल को दी गई जमानत को रद्द करने से इनकार कर दिया है।

खरी बात