केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मौके पर ही ग्रामीणों के 238 प्रकरणों का किया...
अशोकनगर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और 238 प्रकरणों का मौके पर ही निदान किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
सुकमा जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त, सुरक्षा बलों की बहादुरी से ऐतिहासिक सफलता
सुकमा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले को अब पूरी तरह नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है। वर्षों से माओवादी हिंसा का गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई, सटीक रणनीति और जनसहयोग से शांति का माहौल बन गया है। 1980 के दशक से चली आ रही नक्सली गतिविधियां अब समाप्त हो चुकी हैं। जिला पुलिस ने 31 मार्च 2026 को इसकी औपचारिक घोषणा की।
मध्य प्रदेश में हार्वेस्टर को नहीं लगेगा टोल प्लाजा शुल्क: सीएम मोहन यादव
भोपाल, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के तौर पर मना रही है। सरकार की ओर से तमाम किसान-हितैषी फैसले लिए जा रहे हैं।
बिजली बिल एवं बिजली संबंधित सेवाओं के भुगतान के लिए अनेक विकल्प मौजूद
भोपाल : 31 मार्च/ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग अंतर्गत आने वाले सभी 16 जिलों के...
भोपाल: कांग्रेस ने झुग्गी-बस्ती तोड़ने की कार्रवाई रोकने की मांग की, सौंपा ज्ञापन
भोपाल, 31 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में स्थित लेबर कॉलोनी की झुग्गी बस्ती तोड़ने की कार्रवाई प्रस्तावित है। कांग्रेस ने इस प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र स्थित स्टेट लेबर कॉलोनी की झुग्गी बस्ती को तोड़ने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में जिला कलेक्टर भोपाल को ज्ञापन सौंपा।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पांच माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
रायपुर/दंतेवाड़ा, 31 मार्च (आईएएनएस)। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े पांच माओवादी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिलाएं भी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के दतिया में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच जारी
दतिया, 31 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिक का जागरूक होना जरूरी : तोमर
भोपाल, 31 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आम नागरिक का जागरूक होना जरूरी है। मध्य प्रदेश के विधानसभा परिसर में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन के समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों का जागरूक होना अनिवार्य है। भारत में युवाओं की संख्या दुनिया में सर्वाधिक है।
कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ (कांकेर), 3 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतिम चरण में पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा इलाके के दो हार्डकोर नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान शंकर और हिडमा के रूप में हुई है।
महाकाल दरबार में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भस्म आरती में बाबा के ‘साकार’...
उज्जैन, 23 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर सोमवार को बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के बाबा महाकाल के दर पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

