जनता का विश्वास खो चुकी है भाजपा, दतिया की जीत बदलाव का संकेत: उमंग...

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर टिप्पणी की। इस जीत को भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनता का जनादेश बताते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले 22 वर्षों से सत्ता में रही भाजपा जनता से किए अधिकांश वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने किसानों, युवाओं, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। साथ ही संसद में उठे राम मंदिर दान विवाद पर निष्पक्ष जांच की मांग भी की।

मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव में मिली हार की होगी समीक्षा, भाजपा ने बनाई जांच...

दतिया, 4 अगस्त (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद सामने आए कथित अंदरूनी घात के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने मंगलवार को हार के कारणों की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।

रीवा से कोलकाता और भोपाल के लिए विमान सेवा की शुरुआत 9 अगस्त को

भोपाल, 4 अगस्त (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से कोलकाता और भोपाल के बीच विमान सेवा की नौ अगस्त को शुरुआत होने जा रही है । राज्य के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से सौजन्य भेंट कर नौ अगस्त से प्रारंभ होने जा रही रीवा-कोलकाता एवं रीवा-भोपाल (72 सीटर) विमान सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

जनता के मुद्दों पर दतिया ने लगाई मुहर : जीतू पटवारी

भोपाल 4 अगस्त (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।इस जीत के बाद राज्य इकाई के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है और कहा है कि कॉंग्रेस की यह जीत जनता के मुद्दों पर मुहर लगाने वाली है, लिहाजा प्रदेश सरकार को बुनियादी समस्याओं पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव में जीत से कांग्रेसी उत्साहित, भाजपा करेगी समीक्षा

भोपाल, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने छह हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। जहां इस जीत से कांग्रेसी उत्साहित हैं, वहीं भाजपा ने ऐलान किया है कि वह इस बात की समीक्षा करेगी कि आखिर भाजपा क्यों हारी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी हो सकती है।

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा का पुराना गढ़ टूटा, प्रशांत किशोर ने 19,324 मतों से दर्ज...

पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में जीत दर्ज करते हुए भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 मतों से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ प्रशांत किशोर पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं, जबकि भाजपा को इस प्रतिष्ठित सीट पर बड़ा झटका लगा है।

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, भाजपा उम्मीदवार को 6000 से ज्यादा वोटों से...

दतिया, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है और यहां कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6000 से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी।

बांकीपुर की जीत भाजपा नेतृत्व के लिए संदेश, बिहार को अच्छा मुख्यमंत्री मिले: प्रशांत...

पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में निर्णायक बढ़त हासिल करने के बाद जन सुराज के संस्थापक और पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने इसे अपनी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि बांकीपुर की जनता की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल विधायक चुनने का नहीं था, बल्कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को यह संदेश देने का था कि बिहार को एक ईमानदार, सक्षम और चरित्रवान मुख्यमंत्री की आवश्यकता है।

वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन का निधन,...

उज्जैन, 3 अगस्त (आईएएनएस)। वरिष्ठ भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस चंद्र जैन का सोमवार को इंदौर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। फेफड़ों में समस्या के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 73 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, शिवराज सिंह चौहान समेत कई...

भोपाल/उज्जैन, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता पारस जैन का सोमवार को निधन हो गया। उनका इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें 'पारस पहलवान' के नाम से जाना जाता था।

खरी बात