उज्जैन : महाकाल ने धारण किया सुदर्शन चक्र और त्रिशूल, भस्म आरती में भक्तों...
उज्जैन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर के दरबार में सोमवार प्रातःकाल एक विशेष आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला, जब मंदिर के पट खुलते ही पूरा परिसर 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गूंज उठा।
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार बस ने एक ही परिवार के 4 किशोरों को कुचला,...
सागर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने चार किशोरों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।
बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता, विस्फोटक सामग्री के साथ 7 माओवादी गिरफ्तार
बीजापुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग और अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने सात माओवादियों को गिरफ्तार कर विस्फोटक सामग्री बरामद की।
मध्य प्रदेश : टूरिस्ट गाड़ी के खड़े ट्रक से टकराने से एक की मौत,...
उमरिया, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
वन इंदौर-रन इंदौर : मैराथन में दौड़े 15 हजार से ज्यादा लोग, स्वच्छता, सेहत...
इंदौर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। 'वन इंदौर-रन इंदौर' कैंपेन के तहत रविवार सुबह दशहरा मैदान से मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें 15 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इस मैराथन का उद्देश्य साफ-सफाई, सेहत और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था। मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मैराथन दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की हिम्मत बढ़ाने के लिए वर्चुअल माध्यम के जरिए जुड़े।
मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट : जीतू पटवारी
भोपाल, 22 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते तो देश अमेरिका, चीन से आगे होता: हेमंत खंडेलवाल
बैतूल, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यदि सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत का प्रथम प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलता तो भारत विश्व मंच पर अमेरिका और चीन से भी कहीं आगे होता।
नर्मदा घाटी विभाग में पदोन्नति में ‘धांधली’ का आरोप, पूर्व विधायक समरीते ने की...
भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर समरीते ने नर्मदा...
मध्य प्रदेश : नरसिंहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, पार्टी ने बदले की कार्रवाई बताया
नरसिंहपुर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात करीब 2 बजे दिल्ली और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने कांग्रेस कार्यकर्ता मंजीत घोसी को उनके घर से हिरासत में ले लिया। मंजीत को बिना कोई नोटिस दिए सीधे दिल्ली ले जाया गया।
मध्य प्रदेश: मंजीत घोसी की गिरफ्तारी को कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र पर हमला बताया
नरसिंहपुर, 22 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से कांग्रेस कार्यकर्ता मंजीत घोसी को दिल्ली और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात उनके घर से हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, मंजीत घोसी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े कुछ वीडियो और पोस्ट शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने भाजपा पर “वोट चोरी” करने का गंभीर आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता के हिरासत में लिए जाने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में आक्रोश फैल गया।


