मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का मोहन यादव और शिवराज के खिलाफ मुखौटा लगाकर...

भोपाल, 20 जुलाई (आईएएनएस ) मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुखौटा लगाए हुए थे तथा किसानों की समस्याओं पर सवाल जवाब कर रहे थे । विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकदल ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायकों ने किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा।

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से छह...

नरसिंहपुर, 20 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर सड़क किनारे खड़े छह दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में रिटेनिंग वॉल गिरने से तीन दबे, महिला की दर्दनाक मौत

ग्वालियर, 19 जुलाई (आईएएनएस)। एमपी के ग्वालियर जिले में पहाड़ी के किनारे बनी एक दीवार ढह जाने से तीन लोग मलबे में दब गए। सभी घायलों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अधिकारी मलबे को हटाकर देख रहे हैं कि कहीं कोई फंसा तो नहीं है।

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने नौ अहम विधेयकों को दी मंजूरी, मानसून सत्र में पेश...

भोपाल, 19 जुलाई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल के जगदीशपुर में आयोजित मध्य प्रदेश कैबिनेट की विशेष बैठक में नौ महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी दी गई। ये सभी विधेयक 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जाएंगे। राज्य सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य शासन व्यवस्था को आधुनिक बनाना, नियमों को सरल करना और शिक्षा, उद्योग, श्रम तथा जनकल्याण के क्षेत्र में व्यापक सुधार लाना है।

मध्य प्रदेश में यूसीसी लाएगी सरकार, मानसून सत्र में आएगा विधेयक : मोहन यादव

कटनी 17 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि कैबिनेट की अगली बैठक भोपाल के करीब स्थित जगदीशपुर में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्लीमनाबाद में सांदीपनि विद्यालयों के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश एक देश, एक विधान, एक निशान और एक कानून लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उज्जैन के संतों ने ‘वंदे मातरम’ बिल का स्वागत किया, अपमान करने पर सख्त...

उज्जैन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। संसद के आगामी सत्र में प्रस्तावित 'वंदे मातरम' बिल का उज्जैन के संतों ने स्वागत किया है। दादूराम आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञान दास महाराज और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने ऐसे मामलों में कठोर कानूनी प्रावधान लागू करने की वकालत करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के मामलों में नागरिकता तक रद्द करने जैसे सख्त कदमों की मांग की।

केन-बेतवा लिंक परियोजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां : उमंग सिंघार

भोपाल 17 जुलाई (आईएएनएस) मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बुंदेलखंड में जल प्रबंधन के लिए अमल में लाई जा रही केन - बेतवा नदी जोड़ो परियोजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है । नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि 44 हजार करोड़ की केन- बेतवा लिंक परियोजना में पहले चरण से ही ग्राम सभा प्रक्रिया, मुआवज़ा वितरण, भूमि अभिलेख, पुनर्वास, पुलिस कार्रवाई और ठेका आवंटन को लेकर गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं, जिनका सरकार को जवाब देना चाहिए।

छत्तीसगढ़ में निवेशकों को बड़ी राहत, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कानून पास

रायपुर, 16 जुलाई (आईएएनएस)। उद्योग और उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026 पारित कर दिया है। यह एक ट्रस्ट बेस्ड और रिस्क बेस्ड बिजनेस परमिशन सिस्टम है। विधेयक ध्वनि मत से पारित हो गया।

भारत टेक्स-2026 में सीएम मोहन यादव का निवेशकों को न्योता, बोले- मध्य प्रदेश में...

भोपाल/नई दिल्ली, 16 (आईएएनएस )। मध्य प्रदेश में निवेशकों को आमंत्रित करने का प्रयास जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में निवेशकों से संवाद किया, राज्य में उपलब्ध सुविधाओं का जिक्र किया, साथ ही बताया कि राज्य में सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध है।

गुप्त नवरात्र के पहले दिन विशेष रूप से चंद्रमा और बिंदी से सजे बाबा...

उज्जैन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (सुबह 11:51 बजे तक) के अवसर पर बुधवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

खरी बात