मध्य प्रदेश कैबिनेट का फैसला, सरकारी योजनाओं पर युवा रखेंगे नजर
भोपाल 10 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके मुताबिक 4860 युवा सरकारी योजनाओं पर नजर रखेंगे और इन्हें सरकार की ओर से हर माह मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री यंग इंटर्न फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम के तहत मध्य प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक से 15 युवाओं का चयन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश कांग्रेस मुकेश मल्होत्रा मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी : पटवारी
भोपाल 10 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन को उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ द्वारा शून्य घोषित किए जाने के खिलाफ कांग्रेस मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेगी।
मध्य प्रदेश पुलिस ने तीन जिलों से करीब 8 टन अफीम जब्त की
भोपाल, 9 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पुलिस ने छतरपुर, टीकमगढ़ और दमोह जिलों में 7,890 किलो से ज्यादा अफीम जब्त की, जिसकी अनुमानित मार्केट वैल्यू 3 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक का निर्वाचन शून्य घोषित, सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी...
ग्वालियर/भोपाल 9 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन को शून्य घोषित कर दिया है और पराजित उम्मीदवार रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया है।
मध्य प्रदेश: नीमच के युवा ने प्राकृतिक सामग्री से पीएम मोदी और मां की...
नीमच, 9 मार्च (आईएएनएस)। आधुनिक कला के दौर में जहां महंगे कैनवास और रासायनिक रंगों का इस्तेमाल आम हो गया है, वहीं मध्य प्रदेश के नीमच जिले के एक युवा कलाकार ने पूरी तरह देसी और पर्यावरण अनुकूल सामग्री से एक अनोखी पेंटिंग बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
सत्यमेव मानसिक विकास केंद्र ने बच्चों और अभिभावकों के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित...
भोपाल : 27 फरवरी/ बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बोर्ड परीक्षाओं के दबाव के बीच बच्चों में बढ़ रहे तनाव और आत्महत्या जैसी गंभीर समस्या की...
भोपाल में लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुई गैस पाइपलाइन, थिंक गैस की तत्परता से टली...
भोपाल : 25 फरवरी 2026। शहरों में पाइपलाइन आधारित गैस आपूर्ति अब आधुनिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में भूमिगत गैस...
मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में कांग्रेस ने बोतल में दूषित पानी को लेकर किया...
भोपाल, 17 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के विरोध में कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर में गंदे पानी से भरी बोतल लेकर प्रदर्शन किया और नगरीय प्रशासन मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रवक्ता चयन के लिए ‘प्रतिभा खोज’ शुरू की
भोपाल, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने सोमवार को जिला, मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विचारों और विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रवक्ताओं के चयन के लिए एक 'प्रतिभा खोज' कार्यक्रम शुरू किया।
सप्तधान से सजे बाबा महाकाल, दिव्य दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता
उज्जैन, 16 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि एक आस्था का अटूट विश्वास से भरा त्योहार है। देश के हर कोने में भगवान शिव को अर्पित त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।



