आरसीएफ लिमिटेड में 326 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका, 20 सितंबर तक करें...
मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़कर अपना उज्ज्वल पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) लिमिटेड ने अप्रेंटिस के विभिन्न 326 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं। इनमें अनारक्षित के 145, एससी के 32, एसटी के 29, ओबीसी (एनसीएल) के 88 और ईडब्ल्यूएस के 32 पद शामिल हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा में 1,100 ह्यूमन रिसोर्स पदों पर बंपर भर्ती शुरू, युवाओं के...
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपने विभिन्न विभागों के लिए नियमित आधार पर ह्यूमन रिसोर्स (मानव संसाधन) के कुल 1,100 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
एसबीआई भर्ती 2026: स्पेशलिस्ट कैडर अधिकारियों के 207 पदों पर 25 सितंबर तक करें...
मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी और पुरानी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके विभिन्न 207 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
एआईएपीजीईटी की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी, 5 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
नई दिल्ली, 04 सितंबर (आईएएनएस) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अखिल भारतीय आयुष पीजी प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। शुक्रवार को यह जानकारी साझा करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा कि परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यदि छात्रों को किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर कोई आपत्ति हो तो ऐसी स्थिति में वे निर्धारित अवधि के भीतर प्रश्न या उत्तर को लेकर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
केरल: सतीशन कैबिनेट गवर्नेंस पर दो दिन के क्रैश कोर्स के लिए ‘आईआईएम-के’ जाएगी
कोझिकोड, 3 सितंबर (आईएएनएस)। वीडी सतीशन सरकार की नई पीढ़ी वाली छवि को ध्यान में रखते हुए पूरी कैबिनेट सत्ता के गलियारों से हटकर शुक्रवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट-कोझिकोड (आईआईएम-के) के क्लासरूम में जाएगी। यहां मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों को गवर्नेंस के बारे में व्यापक नजरिए से अवगत कराने के लिए दो दिन का मंथन सत्र आयोजित किया जाएगा।
टोल प्लाजा घोटाला केस: एक्शन मोड में ईडी, दिल्ली-एनसीआर समेत 6 राज्यों में 14...
लखनऊ, 3 सितंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इलाहाबाद सब-जोनल ऑफिस ने टोल प्लाजा घोटाले की चल रही जांच के तहत पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के अनुसार बुधवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और दिल्ली-एनसीआर में 14 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।
डूसू चुनाव से पहले ‘बदलो डीयू, बदलो डूसू’ मार्च की घोषणा, नेहा बोरा ने...
नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएल)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव से पहले छात्रों के मुद्दों को उठाने और उन्हें एकजुट करने के लिए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसआई) के उम्मीदवार अनन्या और अक्षत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में ‘बदलो डीयू, बदलो डूसू’ मार्च की घोषणा की।
पीएफआरडीए भर्ती 2026: ऑफिसर के 30 पदों पर आवेदन शुरू, युवाओं के पास 24...
नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने विभिन्न स्ट्रीम के आधार पर ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ (असिस्टेंट मैनेजर) के कुल 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 14 डिप्टी इंजीनियर पदों पर भर्ती शुरू, योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर...
बेंगलुरु, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बीईएल ने डिप्टी इंजीनियर ई-II (एफटीई) के विभिन्न 14 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
ऑटो ड्राइवर के बेटे ने आईआईटी-मद्रास में बनाई जगह, 90 प्रतिशत रीढ़ की हड्डी...
नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अक्सर कहा जाता है कि सपने देखना तो आसान है, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलना उतना ही मुश्किल। हालांकि, कुछ लोगों के लिए यह रास्ता और भी कठिन हो जाता है, जब वे किसी शारीरिक अक्षमता से जूझ रहे हों। कुछ ऐसी की कहानी है महज 17 वर्ष के जे. संतोष की।
