मुंबई पुलिस की घुड़सवार यूनिट होगी और मजबूत, 70 ‘घुड़सवारी खिलाड़ी’ पदों को मंजूरी

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस की ऐतिहासिक माउन्टेड यूनिट को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इस यूनिट में 70 नए पद बनाने को मंजूरी दे दी है। ये सभी पद 'घुड़सवारी खिलाड़ी' के तौर पर होंगे। इस संबंध में गृह विभाग ने 4 सितंबर, 2026 को सरकारी आदेश जारी किया है।

कमाल के ‘कलमकार’ कामिल : कभी अखबारों में किया काम, आज बॉलीवुड के शीर्ष...

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। किसी फिल्म को सफल और यादगार बनाने में गानों की अहम भूमिका होती है। अक्सर यही गाने फिल्मों को बरसों-बरस तक लोगों की यादों में बनाए रखते हैं। हर दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बेहतरीन गीतकार मिले हैं, जिन्होंने बॉलीवुड सिनेमा के साथ उनके गानों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। इरशाद कामिल भी उन्हीं में से एक हैं।

एम्स-मंगलगिरि में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित कई पदों पर आवेदन जारी, 22 सितंबर को...

अमरावती, 4 सितंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका है। एम्स-मंगलगिरि ने प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित अन्य कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

असम में 9वीं-12वीं क्लास के लिए रिकॉर्डेड टीचिंग सिस्टम शुरू होगा

गुवाहाटी, 4 सितंबर (आईएएनएस)। असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य सरकार टेक्नोलॉजी के जरिए क्लासरूम में पढ़ाई को बेहतर बनाने की कोशिशों के तहत 9वीं से 12वीं क्लास के छात्रों के लिए रिकॉर्डेड टीचिंग सिस्टम शुरू करेगी।

‘डीएससी घोटाले में बेटे को क्यों बचा रहे हैं?’, जगन ने चंद्रबाबू नायडू पर...

अमरावती, 4 सितंबर (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को मेगा डीएससी के जरिए शिक्षक भर्ती में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग दोहराते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर उनके बेटे और राज्य के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश को बचाने का आरोप लगाया।

बीजीएसएसएल भर्ती 2026: एग्जीक्यूटिव सहित 1,949 पदों पर बंपर वैकेंसी, 30 सितंबर तक करें...

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (बीजीएसएसएल) ने अपने विभिन्न विभागों में एग्जीक्यूटिव सहित अलग-अलग कुल 1,949 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

राइट्स लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर समेत कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 30 सितंबर...

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स) लिमिटेड में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, राइट्स लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न 12 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

कोच्चि : ‘अश्लील’ तस्वीरें फैलाने के आरोप में केरल का छात्र गिरफ्तार, जांच में...

कोच्चि, 4 सितंबर (आईएएनएस)। केरल के एक कॉलेज छात्र को शिक्षकों और छात्रों की मॉर्फ्ड (छेड़छाड़ की गई) अश्लील तस्वीरें फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके मोबाइल फोन से कथित तौर पर पता चला है कि टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए पैसे लेकर गलत तस्वीरें बेची जा रही थीं और डिवाइस में लड़कियों के हॉस्टल के कमरों के वीडियो और तस्वीरें भी मौजूद थीं।

ग्रीन एआई और स्वास्थ्य तकनीक में भारत-जर्मनी मिलकर तलाशेंगे नए अवसर

नई दिल्ली, 04 सितंबर (आईएएनएस) आईआईटी दिल्ली व जर्मनी के विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य और मानसिक सेहत पर एक खास मंथन किया है। इसका मुख्य विषय 'ग्रीन एआई' यानी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना तकनीक का उपयोग करना था। यहां यह बात सामने आई कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए बड़े और भारी-भरकम कंप्यूटर मॉडलों की जरूरत नहीं होती है।

पीएमबीआई भर्ती 2026: जीएम समेत 178 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, 24 सितंबर...

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर जनरल मैनेजर सहित अलग-अलग कुल 178 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

खरी बात