शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए शिक्षकों की गुणवत्ता सबसे अहम कारक: मेघालय...

शिलांग, 2 सितंबर (आईएएनएस)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए शिक्षकों की गुणवत्ता सबसे अहम कारक है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा और सरकारी योजनाएं तभी सफल हो सकती हैं, जब उन्हें समर्पित शिक्षकों का साथ मिले।

युवाओं को केवल आवेदन करने की जरूरत है, न कि आंदोलन: मिथिलेश तिवारी

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बीपीएससी टीचर भर्ती की तारीखों, गूगल ट्रेनिंग एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग), टीचर प्रमोशन और नए एग्जाम सुधारों की घोषणा की। उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि अब मुगल का नहीं, गूगल का जमाना है। टेक्नोलॉजी में पूरा देश आगे बढ़ रहा है और बिहार ज्ञान की भूमि रही है, इसलिए हमने सात बड़ी-बड़ी संस्थानों के साथ नॉन-फाइनेंशियल एमओयू किया है। अब अगला पड़ाव गूगल के साथ है।

एडसिल भर्ती 2026: सीनियर इंजीनियर समेत 13 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और...

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एजुकेशनल कंसल्टेंट्स इंडिया (एडसिल) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) प्रोजेक्ट के तहत पीएमयू के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए विभिन्न 13 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

आईआईटी खड़गपुर : पहले ही प्रयास में अमेरिका की एयरोनॉटिक्स प्रतियोगिता में एशिया में...

कोलकाता, 2 सितंबर (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) खड़गपुर ने विचिटा, कंसास में अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोनॉटिक्स एंड एस्ट्रोनॉटिक्स (एआईएए) द्वारा आयोजित 'डिजाइन/बिल्ड/फ्लाई' प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आईआईटी खड़गपुर की यह पहली भागीदारी थी।

‘छात्रों की जीत’: सीजेपी के आशुतोष रांका ने राजस्थान के स्कूल की मरम्मत का...

जयपुर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार ने राज्य भर के जर्जर स्कूलों को मजबूत और ठीक करने का अभियान शुरू किया है। इस कदम का स्वागत करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने बुधवार को इसे छात्रों की जीत बताया।

जर्जर स्कूलों को दुरुस्त कर रही है राजस्थान सरकार, डिप्टी सीएम बैरवा बोले- सभी...

जयपुर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने और उनका कायाकल्प करने के उद्देश्य से अभियान शुरू करने वाली पहली सरकार है। उन्होंने कहा कि जर्जर पाए गए सभी स्कूलों को सुदृढ़ और बहाल किया जाएगा।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर समेत 56 पदों पर भर्ती का अवसर, 18 सितंबर तक...

चंडीगढ़, 2 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ ने ड्राइवर के 25 और फराश के 31 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

पीजीआईएमईआर भर्ती 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 60 पदों पर नौकरी का मौका, 3 सितंबर...

चंडीगढ़, 2 सितंबर (आईएएनएस)। देश का प्रमुख चिकित्सा और अनुसंधान संस्थान, स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) ने सीधी भर्ती के आधार पर पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ में ग्रुप 'सी' के विभिन्न 57 पदों और पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, संगरूर, पंजाब के लिए ग्रुप 'ए', 'बी' और 'सी' के अलग-अलग 3 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

तेजी से बदलती दुनिया के लिए मेघालय के युवाओं को तैयार करेगा स्पार्क कार्यक्रम:...

शिलांग, 2 सितंबर (आईएएनएस)। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बुधवार को कहा कि तेजी से बदलती तकनीक के दौर में जिम्मेदारी निभाने, उद्देश्य के साथ जुड़ने, समस्याओं की पहचान करने और उनका समाधान खोजने की क्षमता युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि राज्य का स्कूल प्रोग्राम्स इन आर्टिकुलेशन, रेजिलिएंस एंड काइंडनेस (स्पार्क) कार्यक्रम छात्रों में इन्हीं बुनियादी क्षमताओं का विकास करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

एम्स-पटना में 68 सीनियर रेजिडेंट पदों पर निकली वैकेंसी, इन दिनों आयोजित होगी वॉक-इन...

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-पटना ने अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (एडहॉक) के कुल 68 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें सामान्य वर्ग के 16, ईडब्ल्यूएस के 12, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 14, अनुसूचित जाति (एससी) के 17 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 9 पद शामिल हैं।

खरी बात