डीसीपीयू-कैमूर में सपोर्ट पर्सन के 25 पदों पर निकली वैकेंसी, 30 से 65 वर्ष...

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), कैमूर ने संविदा के आधार पर सहायक व्यक्ति (सपोर्ट पर्सन) के कुल 25 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें जनरल के 9, बीसी/ईबीसी के 5, माइनॉरिटी के 5 और एससी/एसटी के 6 पद शामिल हैं।

यूजीसी-नेट : अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की पुनर्परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट जून 2026 की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इसके जरिए अभ्यर्थियों को उन शहरों की जानकारी मिल सकेगी जहां उन्हें परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट, उधम सिंह नगर के साथ ही...

देहरादून/लखनऊ, 1 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 2 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

महाराष्ट्र: एक स्कूल में परोसे गए खाने में गिरी छिपकली, 31 छात्र अस्पताल में...

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक स्कूल में मंगलवार को दोपहर का खाना खाने के बाद बीमार पड़ने पर 31 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

असम सरकार की स्नातकों और बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी घोषणाएं, युवाओं के...

गुवाहाटी, 1 सितंबर (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को राज्य में स्नातक युवाओं, बाढ़ प्रभावित परिवारों और वैश्विक रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए तीन प्रमुख सरकारी योजनाओं की शुरुआत की।

पीजीआईएमईआर में सीनियर रेजिडेंट बनने का अवसर, 8 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

चंडीगढ़, 1 सितंबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है। दरअसल, पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ ने एनेस्थीसिया और इंटेंसिव केयर विभाग में सीनियर रेजिडेंट के कुल 12 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति एडहॉक आधार पर करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

जादवपुर विश्वविद्यालय में फिलहाल कोई निर्वाचित छात्र संघ नहीं, आरटीआई में खुलासा

कोलकाता, 1 सितंबर (आईएएनएस)। जादवपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय के किसी भी विभाग में फिलहाल कोई निर्वाचित छात्र संघ (स्टूडेंट्स यूनियन) कार्यरत नहीं है। यह जानकारी नेशनल स्टूडेंट्स फ्रंट के एक सदस्य द्वारा दायर आरटीआई आवेदन के जवाब में दी गई।

ईएसआईसी-गुवाहाटी भर्ती 2026 : टीचिंग फैकल्टी के 33 पदों पर वैकेंसी, 15 सितंबर को...

दिसपुर, 1 सितंबर (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। दरअसल, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल, गुवाहाटी ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर अपने विभिन्न विभागों में टीचिंग फैकल्टी के विभिन्न 33 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एचपीसीएल में 64 वर्ष के उम्मीदवारों के लिए निकली भर्ती, 12 सितंबर तक करें...

अमरावती, 1 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, एचपीसीएल-विशाख रिफाइनरी ने संविदा के आधार पर कंसल्टेंट के विभिन्न 22 पदों पर भर्ती की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

सीजीपीएससी ने स्टेट सर्विस मुख्य परीक्षा 2025 के नतीजे किए घोषित, इंटरव्यू 21 सितंबर...

रायपुर, 1 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने मंगलवार को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

खरी बात