यूपीपीईटी 2026: अब अभ्यर्थी 7 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
लखनऊ, 1 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 (पीईटी-2026) के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने पीईटी-2026 के लिए पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 कर दी है। इस संबंध में आयोग की ओर से सूचना जारी कर दी गई है।
22 भाषाओं में तैयार की जा रही हैं पहली कक्षा से आठवीं तक की...
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। देश में 22 अलग-अलग भाषाओं में स्कूली किताबें तैयार की जा रही हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के प्रयासों की सराहना की।
मध्य प्रदेश में 1.21 लाख मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिली राशि, स्टूडेंट्स...
भोपाल, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लैपटॉप इंसेंटिव स्कीम के तहत मंगलवार को 1.21 लाख मेधावी स्टूडेंट्स को 304 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 25-25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। छात्रों ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे उनकी आगे की पढ़ाई, ऑनलाइन लर्निंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ी मदद मिलेगी।
आईआईटी-तिरुपति में नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का मौका, इस तिथि तक करें...
दिसपुर, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), तिरुपति ने सीधे भर्ती के आधार पर नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न 13 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार की बुकलेट में स्कूली शिक्षा के डेटा की सटीकता...
भोपाल, 1 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस विधायक और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार की एक पुस्तिका में प्रकाशित स्कूली शिक्षा से जुड़े आंकड़ों की सटीकता पर सवाल उठाए हैं और इन आंकड़ों की जांच की मांग की है।
भर्ती अलर्ट: सीनियर-प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, 2 सितंबर को...
चंडीगढ़, 1 सितंबर (आईएएनएस)। बेहतर नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-केंद्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमईआरआई) का कृषि मशीनरी उत्कृष्टता केंद्र (सीओईएफएम), गिल रोड, लुधियाना, पंजाब में स्थित एक प्रमुख राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र ने संविदा के आधार पर सीनियर-प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत विभिन्न 7 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
मध्य प्रदेश के सवा लाख मेधावी छात्रों को मिली लैपटॉप की राशि
भोपाल, 1 सितंबर (आईएएनएस) मध्य प्रदेश की हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले लगभग सवा लाख प्रतिभाशाली छात्रों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लैपटॉप की राशि अंतरित की । राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में मुख्यमंत्री यादव ने 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' अंतर्गत आयोजित लैपटॉप राशि वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन में जा रहे वाईएसआरसीपी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में...
विशाखापत्तनम, 1 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में मारिकावालसा आदिवासी कल्याण आवासीय विद्यालय के 480 छात्रों के स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों से मिलने जा रहे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेताओं को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी भर्ती 2026: ऑफिसर समेत 13,706 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, जानें...
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन नौका सामने आया है। दरअसल, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (आईबीपीएस) ने ऐसे योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आमंत्रित किए हैं, जो किसी भी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) में ग्रुप 'ए'-अधिकारी (स्केल- I, II और III) और ग्रुप 'बी'-कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) के रूप में शामिल होना चाहते हैं।
एचएलएल भर्ती 2026: वाइस प्रेसिडेंट समेत 16 पदों पर नौकरी के लिए 23 सितंबर...
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) ने निश्चित अवधि के अनुबंध (एफटीसी) के आधार पर वाइस प्रेसिडेंट सहित विभिन्न 16 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
