Saturday, February 21, 2026
SGSU Advertisement

Student & Youth

सुपर 30 के आनंद कुमार को यूएई का गोल्डन वीजा मिला

पटना, 7 फरवरी (आईएएनएस)। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को यूएई का गोल्डन वीजा मिला है। यूएई द्वारा 2019 में पेश किया गया सम्मानित गोल्डन वीज़ा, स्वतंत्र जीवन में और अध्ययन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को दिया जाता है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के शीर्ष शिक्षा अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी...

लखनऊ, 7 फरवरी (आईएएनएस)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एम.के.एस. सुंदरम और सचिव अपर्णा यू. को अवमानना नोटिस जारी किया है। यह नोटिस राज्य में 69 हजार सहायक बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में एक अंक के विवाद में दाखिल याचिका पर दिया गया है।

मध्य प्रदेश में कुलपति अब कहलाएंगे कुलगुरु

भोपाल, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में विश्वविद्यालय के कुलपति को अब कुलगुरु कहा जाएगा। यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया।

पीएम मोदी ने एनआईटी गोवा के स्थायी परिसर का किया उद्घाटन

पणजी, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपनी गोवा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के स्थायी परिसर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

यूपी में बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों की समस्याओं का पोर्टल से होगा समाधान

प्रयागराज, 6 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए शुरू किया गया 'समाधान' पोर्टल उनकी हर समस्या का समाधान कर रहा है। एक माह पूर्व शुरू हुए इस पोर्टल पर एक माह में कुल 1,847 प्रकरण अपलोड कराए गए हैं, जिनमें से परिषद के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से 1,694 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। मात्र 153 प्रकरण ऐसे हैं, जो छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रपत्रों को पोर्टल पर अपलोड न करने के कारण लंबित हैं।

बिहार में मध्याह्न भोजन खाने से 100 से अधिक बच्चे बीमार

बेतिया, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में एक सरकारी स्कूल में सोमवार को मध्याह्न भोजन खाने से 100 से अधिक बच्चों की तबियत बिगड़ गई। सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में योग, व्यायाम और नैतिक शिक्षा देने की तैयारी

रायपुर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा के लिए नई नीति बनाई जा रही है। उसमें योग और प्राणायाम के साथ ही नैतिक शिक्षा भी प्रारंभ करने की योजना है। राज्य में पांच साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी हुई है और नई सरकार नए नवाचारों के जरिए राज्य के हर क्षेत्र में बदलाव लाने की कवायद जारी रखे हुए है। इसी क्रम में सरकार स्कूल शिक्षा की नीति बनाने जा रही है।

अरविंद मिश्र को मिलेगा ‘वनमाली विज्ञान कथा सम्मान’

भोपाल : 5 फरवरी/ सुप्रतिष्ठित कथाकार, शिक्षाविद् तथा विचारक जगन्नाथ प्रसाद चौबे ‘वनमाली’ के रचनात्मक योगदान और स्मृति को समर्पित संस्था वनमाली सृजन पीठ...

नकदी संकट के बीच बायजू ने फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ सस्पेंड की डील

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। संकट में फंसी एडटेक प्रमुख बायजू ने कथित तौर पर फुटबॉल आइकन लियोनेल मेस्सी के साथ ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर के रूप में अपना तीन साल का करार निलंबित कर दिया है।

लखनऊ : बेसिक, माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक शिक्षा के लिए बजट में किए गए...

लखनऊ, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई प्राविधान किए गए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ नए छात्रों के प्रवेश के लिए बजट की व्यवस्था की गई है तो माध्यमिक शिक्षा में आईसीटी लैब की व्यवस्था के साथ उच्च और प्राविधिक शिक्षा के तहत नए विश्वविद्यालय और राजकीय पॉलिटेक्निक के निर्माण की ओर ध्यान दिया गया है।

खरी बात