बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी और यूएई में 12वीं की तीन परीक्षाएं स्थगित
नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, यानी सीबीएसई, ने मध्य पूर्व एशिया के विभिन्न देशों में आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। ओमान में भारतीय दूतावास ने बोर्ड के हवाले से ईरान-इजरायल युद्ध के मद्देनजर बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित संबद्ध विद्यालयों में 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली 12वीं बोर्ड परीक्षा को फिलहाल के लिए टाल दिया है।
पंजाब: सीएम भगवंत मान ने सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए स्कूल प्रिंसिपलों के बैच...
चंडीगढ़, 7 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को सिंगापुर में प्रिंसिपल एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए 30 सरकारी स्कूल प्रिंसिपलों के 8वें बैच को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का मकसद शिक्षकों को ग्लोबल टीचिंग प्रैक्टिस से परिचित कराना और प्रदेश के पब्लिक एजुकेशन सिस्टम को और मजबूत करना है।
रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा 8वां महिला उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह आयोजित
भोपाल : 7 मार्च/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के महिला विकास प्रकोष्ठ (WDC) द्वारा मध्य प्रदेश राज्य महिला...
धनबाद के शुभम की बड़ी कामयाबी, लगातार तीसरी बार सिविल सेवा परीक्षा में हुए...
नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी सीएसई 2025 का फाइनल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया, जिसमें कुल 958 चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।
एनआईबी में साइंटिस्ट समेत 46 पदों पर भर्ती, 9 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जीव विज्ञान संस्थान (एनआईबी) ने साइंटिस्ट, असिस्टेंट सहित 46 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूल प्रिंसिपलों के 8वें बैच को मॉडर्न टीचिंग ट्रेनिंग के...
चंडीगढ़, 7 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी स्कूलों के 30 प्रिंसिपलों के एक बैच को ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर रवाना किया। सिंगापुर जाने वाले प्रिंसिपलों का यह 8वां बैच है और इसके साथ ही अब तक सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए भेजे गए प्रिंसिपलों की संख्या 264 हो गई है।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 7 मार्च को मिजोरम विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे
आइजोल, 6 मार्च (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को मिजोरम विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
तेलंगाना सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए कदम उठा रही है:...
हैदराबाद, 6 मार्च (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधार ला रही है।
एनबीसीसी में जूनियर इंजीनियर समेत 59 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू
नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल बिल्डिंग कारपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) ने जूनियर इंजीनियर, ग्रेजुएट असिस्टेंट समेत विभिन्न 59 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
यूपीएससी सीएसई 2025 में गुजरात का शानदार प्रदर्शन, सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी बधाई
नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।

