Thursday, June 25, 2026
SGSU Advertisement
Home Student & Youth एनबीसीसी में जूनियर इंजीनियर समेत 59 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन...

एनबीसीसी में जूनियर इंजीनियर समेत 59 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

0
29

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल बिल्डिंग कारपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) ने जूनियर इंजीनियर, ग्रेजुएट असिस्टेंट समेत विभिन्न 59 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने जिन 59 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें जनरल मैनेजर (इंजीनियर) का 1, मैनेजर (आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग) के 2, डिप्टी मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) के 2, असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (एचआरएम) के 4, असिस्टेंट मैनेजर (पीएसई) का 1, सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव (सिविल) के 10, ग्रेजुएट असिस्टेंट (आईटी/सीएस/नेटवर्किंग/सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन) के 2, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 20, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रीकल) के 10, और जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के 5 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार बीआर्क, बीटेक/बीई, डिप्लोमा, एमए, एमबीए/पीजीडीएम, पीजी डिप्लोमा, या एमएसडब्ल्यू की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की अधिकतम आयु 28 साल से 54 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 5 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 1,000 रुपए हैं। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

एनबीसीसी की ओर से सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन ऑनलाइन लिखित, स्किल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 27,270 रुपए से 2,40,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनबीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो, और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद, फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।