एम्स-दिल्ली में रिसर्च असिस्टेंट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, फटाफट 7 सितंबर...
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। जिस प्रकार हजारों-लाखों की संख्या में युवा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से मेडिकल डिग्री पाने का सपना देखते हैं, ठीक उसी तरह मेडिकल क्षेत्र के पेशेवर भी यहां काम करने की इच्छा रखते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है।
सार्वजनिक परीक्षा में सुधार के लिए नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स ने...
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। सार्वजनिक परीक्षाओं में सुधार के लिए गठित नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय टास्क फोर्स (एचपीटीएफ) ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और नागरिक समाज संगठनों सहित सभी हितधारकों से 13 सितंबर तक सुझाव मांगे हैं।
कॉनकोर भर्ती 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी समेत 77 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 31...
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकोर) ने मैनेजमेंट ट्रेनी सहित विभिन्न 77 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का बेहतरीन मौका, इस तिथि तक करें आवेदन
नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने सोशल वर्क विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर (गेस्ट फैकल्टी) के कुल 6 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें ओबीसी के 2, एससी के 2, एसटी का 1 और ईडब्ल्यूएस का 1 पद शामिल हैं।
इसरो-एलपीएससी भर्ती 2026: टेक्निकल असिस्टेंट सहित 19 पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर, 4...
बेंगलुरु, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए तिरुवनंतपुरम के पास वालियामाला और बेंगलुरु में स्थित लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (एलपीएससी) यूनिट्स ने खाली विभिन्न 19 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।
सीएमएचओ-सरगुजा भर्ती 2026: डेंटल सर्जन सहित 60 पदों पर नियुक्ति का अवसर, 8 सितंबर...
रायपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय (सीएमएचओ), सरगुजा ने डेंटल सर्जन सहित विभिन्न 60 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
सीएमएचओ भर्ती 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 38 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और...
रायपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय, जिला बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम)/राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के तहत नर्सिंग ऑफिसर सहित विभिन्न 38 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
इसरो-आईसीआरबी भर्ती 2026: वैज्ञानिक/इंजीनियर के 175 पदों पर 16 सितंबर तक करें आवेदन
बेंगलुरु, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की एक विशेष भर्ती निकाय, आईएसआरओ केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (आईसीआरबी) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर के विभिन्न 175 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 200 वेटेरिनरी फील्ड असिस्टेंट पदों पर वैकेंसी, 3 सितंबर...
दिसपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। असम सरकार के पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग के अंतर्गत वेटेरिनरी फील्ड असिस्टेंट (वीएफए) और उससे जुड़े कैडर के संबंधित कुल 200 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
असम के इस विश्वविद्यालय में फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, 3 सितंबर तक करें...
दिसपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छा मौका सामने आया है। दरअसल, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव विश्वविद्यालय (एमएसएसवी), रायडोंगिया, नागांव, असम ने चार वर्ष के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) - बीए, बीएड और बीएससी, बीएड के लिए फैकल्टी के विभिन्न 19 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
