SGSU Advertisement
Home Student & Youth सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 200 वेटेरिनरी फील्ड असिस्टेंट पदों पर वैकेंसी,...

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: 200 वेटेरिनरी फील्ड असिस्टेंट पदों पर वैकेंसी, 3 सितंबर से आवेदन शुरू

0
4

दिसपुर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। असम सरकार के पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग के अंतर्गत वेटेरिनरी फील्ड असिस्टेंट (वीएफए) और उससे जुड़े कैडर के संबंधित कुल 200 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

वेटेरिनरी फील्ड असिस्टेंट (वीएएफ) के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर के सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस पोस्ट पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे असम सरकार के पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

वेटरनरी फील्ड असिस्टेंट के पद पर सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/काउंसिल/यूनिवर्सिटी से साइंस स्ट्रीम में फुल-टाइम एचएसएसएलसी (कक्षा 12) की परीक्षा पास किए होने चाहिए, जिसमें बायोलॉजी एक विषय के तौर पर शामिल हो।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, ओएमआर-आधारित लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 14,000 से 70,000 रुपए के साथ 6,200 रुपए का ग्रेड पे प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैंडिडट्स ध्यान दें कि चुने गए उम्मीदवारों को ‘स्कूल ऑफ वेटेरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी, असम, घुंगूर, सिलचर’ और ‘पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग’ के तहत इसके अन्य परिसरों में पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान की बुनियादी जानकारी के लिए एक वर्ष की ट्रेनिंग लेनी होगी और नियुक्ति से पहले इस ट्रेनिंग को पास करना अनिवार्य होगा।