एईईएस भर्ती 2026: प्रिंसिपल सहित 254 पदों पर निकली वैकैंसी, 2 नवंबर को खुलेगा...
मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके लिए परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसाएटी (एईईएस) ने प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) सहित विभिन्न 254 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए बंपर रिक्तियों की घोषणा की है।
जामिया में छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, गेट नंबर 7 के बाहर...
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन मंगलवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गया। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय के गेट नंबर सात के बाहर एक पोस्टर लगाया, जिसमें चेतावनी दी गई है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 परिसर में लागू है और इसका उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एनआईए भर्ती अलर्ट: एएसपी और डीएसपी के 14 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन,...
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की एक प्रमुख आतंकवाद-रोधी और कानून प्रवर्तन जांच एजेंसी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के कुल 14 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
विकसित भारत बिल्डाथॉन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 2.87 लाख से अधिक परियोजनाएं शामिल
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस) विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ‘सबसे बड़ी नवाचार समाधान प्रतियोगिता’ के रूप में दर्ज किया गया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल 2,87,967 परियोजनाएं प्रस्तुत की गईं। अब 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर विजेता रहे 10 टीमों और नवाचारी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
दिल्ली के इस अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के 16 पदों के लिए निकली वैकेंसी,...
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए दिल्ली स्थित बुराड़ी हॉस्पिटल ने ओबीजी (प्रसूति एवं स्त्री रोग) और जनरल सर्जरी विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 16 खाली पदों को एड-हॉक (अस्थायी) आधार पर भरने के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित करके रिक्तियों की घोषणा की है।
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क...
लखनऊ, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में सैनिक स्कूल, मैनपुरी के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंजूर किया गया। सैनिक स्कूल में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए ग्राम सभा नौनेर की 9.524 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क पुनर्ग्रहीत कर सैनिक स्कूल सोसाइटी, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी। इस निर्णय से स्कूल में जरूरी बुनियादी सुविधाओं के विकास का रास्ता साफ होगा।
एनआईए भर्ती 2026 : सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी सहित 50 पदों के लिए आवेदन जारी,...
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में नौकरी करना कई लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, एनआईए ने प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर मिनिस्टीरियल स्टाफ के विभिन्न 50 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
कल्पना पटवारी : भोजपुरी लोकगीतों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिलाई पहचान, पिता के खिलाफ...
मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भोजपुरी और असमिया लोकगीतों को देश और दुनिया भर में एक अलग पहचान और प्रसिद्धि दिलाने में कल्पना पटवारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कल्पना पटवारी की गायकी की खासियत है कि वह हिंदी, भोजपुरी, असमिया, बंगाली, मराठी, पंजाबी, गुजराती, अवधी और तमिल सहित 30 से अधिक भाषाओं में गीत गा चुकी हैं।
एनआईटीटीटीआर भर्ती 2026: तकनीकी अधिकारी सहित 12 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और...
चेन्नई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), चेन्नई ने तकनीकी अधिकारी सहित विभिन्न 12 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।
खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका: स्पोर्ट्स कोटा के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे में निकली...
कोलकाता, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे ने वर्ष 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स कोटा (ओपन विज्ञापन) के तहत भर्ती के लिए देश के पात्र खिलाड़ियों से आवेदन विभिन्न 57 पदों के लिए आमंत्रित किए हैं।
