SGSU Advertisement
Home Student & Youth एनआईटीटीटीआर भर्ती 2026: तकनीकी अधिकारी सहित 12 पदों पर आवेदन जारी, जानें...

एनआईटीटीटीआर भर्ती 2026: तकनीकी अधिकारी सहित 12 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी

0
1

चेन्नई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), चेन्नई ने तकनीकी अधिकारी सहित विभिन्न 12 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

एनआईटीटीटीआर की ओर से जारी 12 पदों में तकनीकी अधिकारी (इंजीनियरिंग में रिसर्च असिस्टेंट) का 1, तकनीकी अधिकारी (वर्कशॉप सुपरिंटेंडेंट) का 1, तकनीकी सहायक ग्रेड I (संपादक – ईटीवी) का 1, अनुभाग अधिकारी ग्रेड II (प्रशासन और लेखा) का 1, सहायक अनुभाग अधिकारी (वरिष्ठ ऑडिटर) का 1,वरिष्ठ सचिवालय सहायक का 1, वरिष्ठ सचिवालय सहायक (सार्जेंट) का 1, कनिष्ठ सचिवालय सहायक के 2, तकनीकी सहायक ग्रेड II (कनिष्ठ इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीशियन) का 1, तकनीकी सहायक ग्रेड II (ग्राफिक सहायक) का 1 और कनिष्ठ सचिवालय सहायक (हिंदी टाइपिस्ट) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर की शाम 5.30 बजे तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनआईटीटीटीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, आवेदन शुल्क के भुगतान के प्रमाण सभी संलग्न दस्तावेजों के साथ ‘निदेशक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एनआईटीटीटीआर), तारामणि, चेन्नई 600 113, तमिलनाडु’ पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से 26 नवंबर की शाम 5.30 बजे तक या उससे पहले पहुंचाना होगा।

अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से तकनीकी अधिकारी (इंजीनियरिंग में रिसर्च असिस्टेंट) और तकनीकी अधिकारी (वर्कशॉप सुपरिंटेंडेंट) के लिए एमई/एमटेक के साथ 10 वर्ष का अनुभव, तकनीकी सहायक ग्रेड I (संपादक – ईटीवी) के लिए किसी भी इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी विषय में बीई/बीटेक या स्कूल फाइनल/कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण के साथ संबंधित विषय में 3 वर्ष का डिप्लोमा और बीई/बीटेक के लिए 10 वर्ष का संबंधित अनुभव या डिप्लोमा धारकों के लिए 15 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

अनुभाग अधिकारी ग्रेड II (प्रशासन और लेखा), वरिष्ठ सचिवालय सहायक और वरिष्ठ सचिवालय सहायक (सार्जेंट) के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, सहायक अनुभाग अधिकारी (वरिष्ठ ऑडिटर) के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता, कनिष्ठ सचिवालय सहायक के लिए 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण के साथ ही अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति, तकनीकी सहायक ग्रेड II (कनिष्ठ इलेक्ट्रॉनिक्स तकनीशियन) के लिए स्कूल फाइनल या समकक्ष (कक्षा 10) के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक और डिप्लोमा धारकों के लिए 10 वर्ष का अनुभव या बीई/बीटेक धारकों के लिए 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

तकनीकी सहायक ग्रेड II (ग्राफिक सहायक) के लिए स्कूल फाइनल या समकक्ष (कक्षा 10) के साथ फाइन आर्ट्स या कमर्शियल आर्ट्स में 3 वर्ष का डिप्लोमा या फिर ग्राफिक्स/विज़ुअल डिजाइन में बीटेक/बीई और डिप्लोमा धारकों के लिए 10 वर्ष का अनुभव या बीई/बीटेक धारकों के लिए 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है। वहीं, कनिष्ठ सचिवालय सहायक (हिंदी टाइपिस्ट) के लिए 10वीं के साथ 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो और हिंदी में टाइपिंग की गति कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 35 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा/ओएमआर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षा/साक्षात्कार (जो भी लागू हो), दस्तावेज सत्यापन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 19,900 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिलाएं/भूतपूर्व सैनिक/आंतरिक उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एनआईटीटीटीआर) की आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।