Friday, June 26, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन ने नया दूरसंचार तकनीक परीक्षा उपग्रह लॉन्च किया

चीन ने नया दूरसंचार तकनीक परीक्षा उपग्रह लॉन्च किया

0
42

बीजिंग, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन ने शनिवार की रात 8 बजकर 30 मिनट पर दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत स्थित वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र में लांगमार्च-5 वाहक रॉकेट से सफलतापूर्वक एक नया दूरसंचार तकनीक परीक्षा उपग्रह लॉन्च किया।

उपग्रह सुचारू रूप से निर्धारित कक्षा में पहुंचाया गया। प्रक्षेपण पूरी तरह सफल रहा।

इस उपग्रह का उपयोग मुख्य तौर पर मल्टी-बैंड और हाईस्पीड दूरसंचार तकनीक परीक्षा में किया जाएगा।

यह लांगमार्च वाहक रॉकेट की 618वीं उड़ान है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)