Friday, June 26, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन दीपशिखा भगनानी के जन्मदिन पर उमड़ा भाई जैकी और रकुल प्रीत का...

दीपशिखा भगनानी के जन्मदिन पर उमड़ा भाई जैकी और रकुल प्रीत का स्नेह

0
87

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता दीपशिखा भगनानी ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भाई और अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

जैकी ने इंस्टाग्राम पर दीपशिखा का मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बचपन की यादें और जीवन में छोटे-छोटे पल शामिल हैं।

जैकी ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी बहन। बचपन की मासूम हंसी से लेकर जीवन के सबक तक, आपने हमेशा मेरी राह को रोशनी दी। हमारे परिवार की धड़कन, जो हर तूफान में शांति की तरह है, मेरा प्यार, मेरा सबसे सुरक्षित आशियाना हो आप। आपने मेरी हर लड़ाई को अपनी लड़ाई समझा और जब भी जीवन में मैं कमजोर पड़ा, तो मेरे लिए आप डटकर सामने खड़ी रहीं। आपकी हर कोशिश, हर प्यार मैं देखता और महसूस करता हूं, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। आप पूरी दुनिया की हकदार हैं और उससे भी ज्यादा हमेशा प्यार करता रहूंगा।”

दीपशिखा भगनानी के स्पेशल डे पर जैकी की पत्नी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करके कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे, हनी दी! आप हर जगह को अपनी गर्मजोशी और क्रिएटिविटी से रौशन कर देती हैं। जन्मदिन के मौके पर आपको ढेर सारी खुशियां। आपका ये साल एडवेंचर और मुस्कान से भरा हो।”

दीपशिखा एक सफल प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले कई फिल्में बनाई हैं, जिनमें ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर,’ ‘जवानी जानेमन,’ और ‘कुली नंबर 1’ के रीमेक जैसी फिल्में शामिल हैं।

दीपशिखा की शादी धीरज विलासराव देशमुख से हुई है, जो कांग्रेस नेता और लातूर से विधायक हैं। वहीं, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा रिश्ते में उनके देवर-देवरानी लगते हैं।

जैकी भगनानी निर्माता होने के साथ-साथ अभिनेता भी हैं, उन्होंने ‘फालतू’, ‘मिशन रानीगंज’, और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।