SGSU Advertisement
Home खेल आकांक्षा सालुंखे आरसी प्रो सीरीज स्क्वैश के क्वार्टर फाइनल में

आकांक्षा सालुंखे आरसी प्रो सीरीज स्क्वैश के क्वार्टर फाइनल में

0
116

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस) शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय आकांक्षा सालुंखे बुधवार को सेंट लुइस, मिसौरी (यूएस) में 15,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट आरसी प्रो सीरीज स्क्वैश के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।

आकांक्षा ने दूसरे राउंड में नॉर्वे की मेडेलीन हाइलैंड को 41 मिनट में 3-2 (13-15, 11-6, 9-11, 11-5, 11-6) से हराया।

मौजूदा राष्ट्रीय खेलों की चैंपियन को शुरुआती दौर में बाई मिली थी।

क्वार्टर फाइनल में गोवा की खिलाड़ी का मुकाबला मिस्र की जाना स्वाफी से होगा।