SGSU Advertisement
Home खेल दिल्ली के खिलाफ स्टार्क कमबैक करेंगे: आकाश चोपड़ा

दिल्ली के खिलाफ स्टार्क कमबैक करेंगे: आकाश चोपड़ा

0
130

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आकाश चोपड़ा ने खराब फॉर्म से जूझ रहे केकेआर के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि स्टार गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कमबैक कर सकते हैं।

टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बाद स्टार्क सवालों के घेरे में हैं। दिसंबर में हुई नीलामी में केकेआर ने उन्हें रिकॉर्ड तोड़ 24.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

स्टार्क को मैदान पर अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है और पिछले दो मैचों में बिना कोई विकेट लिए उन्होंने 100 रन दिए, जिसके कारण उनकी खूब आलोचना हो रही है।

टूर्नामेंट में कोलकाता के शानदार प्रदर्शन के बावजूद स्टार्क की गेंद से खराब फॉर्म आईपीएल में चर्चा का विषय रही है। हालांकि, आकाश चोपड़ा दिल्ली के खिलाफ कोलकाता के आगामी मुकाबले में स्टार्क की मजबूत वापसी की क्षमता को लेकर उम्मीद जता रहे हैं।

चोपड़ा ने स्टार्क की असाधारण गेंदबाजी क्षमताओं पर विश्वास व्यक्त किया और अपनी टीम के पक्ष में स्थिति बदलने के लिए उनका समर्थन किया।

कोलकाता विजाग के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आत्मविश्वास से भरी दिल्ली की टीम से मुकाबला करने की तैयारी कर रहा है, इस बीच सभी की निगाहें स्टार्क पर होंगी, जो अपनी अच्छी फॉर्म फिर से हासिल करना चाहेंगे।