Thursday, May 28, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय सीरिया के होम्स प्रांत में इजरायली हवाई हमले में 3 की मौत

सीरिया के होम्स प्रांत में इजरायली हवाई हमले में 3 की मौत

0
110

दमिश्क, 25 फरवरी (आईएएनएस)। रविवार को मध्य सीरिया के होम्स प्रांत में इजरायली हवाई हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई।

अल-वतन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में दक्षिण-पश्चिमी होम्स के अल-कुसैर इलाके में दो नागरिक वाहनों को निशाना बनाया गया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि हमले में हिजबुल्लाह के दो सदस्य मारे गए।

इजरायल ने हाल ही में ईरानी मिलिशिया से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास किए हैं।

ऑब्जर्वेटरी ने रविवार को एक रिपोर्ट में कहा कि इजरायल ने 2024 की शुरुआत से सीरिया पर 16 हमले किए हैं।