सिद्दामैया ‘नालायक’ हैं: एलओपी अशोक

0
34

बेंगलुरु, 24 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ‘नालायक’ हैं।

अशोक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की पार्टी विधायकों पर कोई पकड़ नहीं है। कर्नाटक के इतिहास में वह सबसे कमजोर मुख्यमंत्री हैं। सत्ता में आने के सात महीने बाद भी, वह एक नालायक और अक्षम मुख्यमंत्री हैं, जो प्रशासन पर न्यूनतम नियंत्रण रखने में सक्षम नहीं हैं।”

कांग्रेस के भीतर कलह और गृह मंत्री जी. परमेश्वर द्वारा आलाकमान के हस्तक्षेप की आलोचना करने का जिक्र करते हुए अशोक ने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक कलह रोजमर्रा की बात है।

उन्होंने कहा, ”विधानसभा चुनाव में 136 सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस स्थिर सरकार देने में विफल रही है।”

उन्होंने कहा कि राज्य में 800 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है जबकि लाखों खेतिहर मजदूर अपने घरों से आजीविका की तलाश में पलायन कर गये हैं।

उन्होंने कहा, ”घोषणा के दो माह बाद भी किसानों के खाते में दो हजार रुपये की घोषित सूखा मुआवजा राशि नहीं पहुंची है। राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण बलात्कार, हत्या और डकैती के मामलों में वृद्धि हुई है।”

–आईएएनएस

एकेजे/