Thursday, July 16, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय चिली में खदान दुर्घटना, दो लोगों की मौत

चिली में खदान दुर्घटना, दो लोगों की मौत

0
51

सैंटियागो, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी चिली में एक खदान में हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्‍य के घायल होने की खबर है।

चिली की राष्ट्रीय भूविज्ञान और खनन सेवा ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार को सैंटियागो की राजधानी से 800 किलोमीटर उत्तर के काल्डेरा कम्यून स्थित ला कोंडेसा खदान में हुई।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चिली की राष्ट्रीय आपदा निवारण एवं प्रतिक्रिया सेवा ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए कोपियापो के एक चिकित्सा केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है।

संस्था ने इस बारे में और जानकारी देकर कहा, ”यह ध्यान देने योग्य है कि इस घटना के कारण कोई अन्य आपातकालीन स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।”

इससे पहले 30 जून 2023 को चिली में कोडेल्को की एल टेनिएंटे खदान में दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यह कंपनी की सबसे बड़ी तांबा खदान है।