श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के छह मछुआरों को गिरफ्तार किया

0
33

चेन्नई, 23 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंकाई नौसेना ने थंगाचीमादम और रामेश्वरम के छह मछुआरों को सोमवार को गिरफ्तार किया। इन्हें नौसेना ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे नेदुनथीवु के पास समुद्र में मछली पकड़ने गए थे।

रामेश्वरम में पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि नेदुनथीवु के पास श्रीलंकाई नौसेना ने दो नौकाओं को जब्त कर लिया है, जिनमें छह मछुआरे सवार थे।

इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 18 मछुआरों को 16 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। श्रीलंकाई नौसेना ने बीच समुद्र में दो मशीनीकृत नौकाओं को भी जब्त किया था।

गिरफ्तार मछुआरों की पहचान थंगाचीमादम के ए. सीजेरियन, एस. सामंथा बाबू, एम. निशांतन और रामेश्वरम के एन. मुरुगेसन के रूप में की गई।

नौकाओं का मालिकाना हक थंगाचीमादम के ए. इस्साक (47) और ईस्टर अरोक्कियादोस (43) के पास है। सभी गिरफ्तार मछुआरों को कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी