Saturday, June 13, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन ‘जेन्मा नचतिरम’ का सफर मेरी जिंदगी का खूबसूरत चैप्टर : मालवी मल्होत्रा

‘जेन्मा नचतिरम’ का सफर मेरी जिंदगी का खूबसूरत चैप्टर : मालवी मल्होत्रा

0
50

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा अपनी नई फिल्म ‘जेन्मा नचतिरम’ के साथ हॉरर-थ्रिलर फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने जा रही हैं।

एक्ट्रेस मालवी ने हाल ही में बताया कि आखिर यह फिल्म उनके लिए इतनी खास क्यों है? उन्होंने इस फिल्म के सफर को अपनी जिंदगी का खास चैप्टर करार दिया।

मालवी ने कहा, ”यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। हमेशा की तरह, मैंने इसमें बहुत मेहनत की है और अपने प्रदर्शन में पूरी कोशिश की है। भगवान की कृपा से यह एक शानदार महिला-केंद्रित फिल्म है और मुझे इसमें मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला है, इसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।”

उन्होंने आगे कहा, ”यह एक रोचक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्यार की कहानी भी है। मैं कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती। बस इतना कह सकती हूं कि जब यह फिल्म जल्दी ही सिनेमा हॉल में आएगी, तो हर कोई इसे देखकर एन्जॉय करेगा। मैं अपने निर्देशक बी. मणिवर्मन की बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे इस फिल्म में मौका दिया। मैं बहुत उत्साहित हूं और फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

तमिल फिल्म ‘जेन्मा नचतिरम’ में मालवी मल्होत्रा के अलावा, तमन आकाश, मैत्रेय, रक्षा चेरिन, शिवम, अरुण कार्थी, काली वेंकट, मुनीशकांत, वेलारामामूर्ति, थलाइवासल विजय, संथाना भारती, बॉयज़ राजन, नकालिते निवेदिता और यासर भी मुख्य भूमिका में हैं।

यह थ्रिलर फिल्म सुभाषिनी के. ने अमोहम स्टूडियो और व्हाइट लैंप पिक्चर्स के साथ मिलकर बनाई है। इस फिल्म का निर्देशन बी. मणिवर्मन ने किया है।

5 जून को फिल्म के निर्माता ने सोशल मीडिया पर इसका टीजर रिलीज किया, जिसकी शुरुआत एक लाइन से होती है, ”जहरीले पौधों को बढ़ने के लिए सबसे साफ पानी की जरूरत होती है।”

फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक मणिवर्मन ने कहा, ”जैसे पुराने समय की मशहूर हॉरर थ्रिलर फिल्में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती थीं, हमारी फिल्म ‘जेन्मा नचतिरम’ भी ऐसी ही होगी। हालांकि, इस फिल्म का नाम पुरानी हॉरर फिल्म से प्रेरित है, लेकिन यह पूरी तरह से एक नई कहानी है। दर्शक थिएटर में फिल्म देखकर डर को महसूस करेंगे।”