Saturday, July 4, 2026
SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय हिंदू समाज के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलना होगा: युद्धवीर

हिंदू समाज के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलना होगा: युद्धवीर

0
28

लखनऊ, 11 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदू समाज के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलना होगा। समाज परस्पर सहयोगी बने और समरसता का भाव निर्माण हो। राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के लिए जाति भेद से ऊपर उठकर हिन्दू समाज एक साथ आए। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर ने रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।

युद्धवीर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा के माध्यम से समाज में समरसता निर्माण के लिए काम कर रहा है। अलीगंज हनुमान मंदिर के आंज्जानेय मंडपम में आयोजित हिंदू सम्मेलन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे ने संबोधित किया।

डॉ.अशोक दुबे ने कहा कि हिंदू समाज का सर्वांगीण विकास कर भारत को परमवैभव पर ले जाना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य है। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के ध्येय को लेकर संघ स्थापना काल से काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि संघ की 100 वर्षों की विचार यात्रा शक्ति और विश्वास की यात्रा है। भारत का मूल विचार अध्यात्म है, सबको साथ लेकर चलने का है। हम सर्वे भवन्तु सुखिन: और वसुधैव कुटुम्बकम को मानने वाले हैं। संतों ने उसी प्रवाह को आगे ले जाने का काम किया।

हिंदू सम्मेलन को चिन्मय मिशन के कौशिक चैतन्य और नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर मंजुला उपाध्याय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय पाण्डेय ने की।