SGSU Advertisement
Home राष्ट्रीय सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने पर ‘आप’ में खुशी : सौरभ भारद्वाज

सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने पर ‘आप’ में खुशी : सौरभ भारद्वाज

0
3

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत मिल गई। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) प्रोजेक्ट्स से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के मामले में जैन की जमानत पर गुरुवार को सौरभ भारद्वाज और अनुराग ढांडा ने आईएएनएस से बातचीत की।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पहली बात मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कोई स्कैम नहीं हुआ है। शराब घोटाले के बारे में भी इसी तरह की अवधारणा स्थापित की गई थी। लेकिन, बाद में कोर्ट ने कहा था कि यह आरोप पत्र के काबिल भी मामला नहीं है। इस मामले की जांच लंबे समय से हो रही है। ईडी ने भी पूरे मामले की जांच कर ली और कोर्ट के अंदर आरोपपत्र भी दाखिल कर दिया। आपने न ही उन्हें न्यायिक हिरासत में लिया और न ही किसी भी प्रकार की पूछताछ की। आपने फौरन उन्हें गिरफ्तार करके तिहाड़ भेज दिया। इससे यह साफ जाहिर होता है कि आपने उन्हें परेशान किया है। लेकिन, हम कोर्ट के बहुत बड़े शुक्रगुजार हैं।

उन्होंने सत्येंद्र जैन को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि जब वो पंजाब में सक्रिय थे, तो उनके सुझाव हमारे लिए बहुत ही काम के साबित हुए थे। अब उनके बाहर आने के बाद और उनके सक्रिय होने के बाद हमारी पार्टी को मदद मिलेगी। हमें जमीनी स्तर पर काम करने का मौका मिलेगा। हमें पूरा विश्वास है कि हम आने वाले दिनों में बेहतर करेंगे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जैसे ही सत्येंद्र जैन को बेल मिली, तो उनकी पत्नी और बेटी काफी भावुक हो गई। उन्हें देखकर सत्येंद्र जैन भी काफी भावुक हो गए। निश्चित तौर पर यह पल काफी भावुक कर देने वाला था।

वहीं, पार्टी नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि बीजेपी का समय सही नहीं चल रहा है और जब किसी का समय ठीक नहीं चल रहा होता है, तो उसके साथ कुछ भी अच्छा नहीं होता है। भाजपा के लोग अभी छटपटा रहे हैं। इन लोगों ने मौजूदा समय में अपनी सभी एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है, ताकि अपने पक्ष में माहौल बना सकें। भाजपा की पहली कोशिश यही थी कि कैसे भी करके पंजाब में दाखिल हुआ जाए, क्योंकि सत्येंद्र जैन पंजाब के सह-प्रभारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। भाजपा ने अपने इस कदम से पंजाब के चुनाव में बाधा पहुंचाने की कोशिश की थी। लेकिन, भाजपा की कोशिश पर पानी फिर दिया।