Monday, June 29, 2026
SGSU Advertisement
Home राजनीति 12 और 13 मार्च को हम एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि...

12 और 13 मार्च को हम एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर करेंगे विरोध प्रदर्शन : टीकाराम जुली

0
27

जयपुर, 11 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा दर्ज किए जाने पर आपत्ति जताई।

उन्होंने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हम 12 और 13 मार्च को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में कई लोग हिस्सा लेंगे। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। जिससे आम लोगों को मौजूदा समय में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां एक तरफ घरेलू सिलेंडर की कीमत में इजाफा दर्ज किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कार्मिशियल सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं, वो तीन-तीन हजार रूपये में। जिससे पूरा बाजार ठप पड़ चुका है। सभी लोग परेशान हैं। लेकिन, अफसोस की बात है कि सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है। अगर यही स्थिति कायम रही, तो आम लोगों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हमारे प्रदेश का पूरा बाजार ही पर्यटन पर टिका हुआ है। गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा दर्ज किए जाने से पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि जब बात पर्यटन की आती है, तो गैस सिलेंडर एक बुनियाद की भूमिका में नजर आता है। ऐसी स्थिति में गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा दर्ज किए जाने से पर्यटन उद्योग को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि गैस सिलेंडर की कीमत में जब कभी-भी फेरबदल की स्थिति पैदा होती है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रही उथल-पुथल का तर्क दिया जाता है। कहा जाता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में इजाफा दर्ज किए जाने से घरेलू बाजार में गैस सिलेंडर की कीमत में भी इजाफा दर्ज किया जाता है। अब अगर इस तरह की स्थिति अंतरराष्ट्रीय बाजार में पैदा हो रही है, तो सरकार को इस दिशा में समाधान का मार्ग प्रशस्त करना होगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। लेकिन, सरकार इस दिशा में किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर में हुई वृद्धि महज सिलेंडर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अन्य सामग्रियों पर भी इसका असर पड़ेगा, जिससे आगे चलकर आम जनता को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अब अगर गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा दर्ज किया गया है, तो जिन-जिन वस्तुओं को बनाने में गैस सिलेंडर इस्तेमाल में लाया जाता है, तो उन सभी वस्तुओं के भी दाम बढ़ेंगे। डीजल-पेट्रोल की कीमत में वृद्धि होगी, तो परिवहन से संबंधित सेवाओं में भी वृद्धि होगी, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।

राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मौजूदा समय में सरकार को बहुत ही सोच समझकर कदम उठाना होगा। सरकार को स्थिति को सामान्य करने की दिशा में समझदारी से फैसला लेना होगा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। अगर सरकार ने सही समय पर सही कदम नहीं उठाया, तो आगे चलकर आम लोगों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।