Thursday, July 16, 2026
SGSU Advertisement
Home अंतर्राष्ट्रीय 2026 में शीत्सांग की वृद्धि दर का अनुमान 7 प्रतिशत से अधिक

2026 में शीत्सांग की वृद्धि दर का अनुमान 7 प्रतिशत से अधिक

0
21

बीजिंग, 1 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के शीत्सांग के अध्यक्ष कारमात्सेतेन ने 31 जनवरी को 12वीं जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन पर सरकारी कार्य रिपोर्ट पेश करते समय बताया कि वर्ष 2026 में शीत्सांग के आर्थिक व सामाजिक विकास के मुख्य अनुमानित लक्ष्यों में जीडीपी की वृद्धि दर 7 प्रतिशत से अधिक होगी, निश्चित संपत्ति निवेश की वृद्धि 15 प्रतिशत होगी, सामाजिक उपभोक्ता वस्तुओं की कुल रकम में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, शहरी व ग्रामीण नागरिकों की प्रति व्यक्ति डिस्पोजेबल आय अलग-अलग तौर पर 7 प्रतिशत और 8 प्रतिशत के आसपास होगी।

इससे पहले शीत्सांग सरकार ने घोषणा की थी कि वर्ष 2025 में प्रदेश का सकल घरेलू उत्पादन मूल्य 3 खरब 3 अरब 18 करोड़ 90 लाख युआन दर्ज हुआ, जो गतवर्ष से 7 प्रतिशत बढ़कर पहली बार 3 खरब युआन पार कर गया।

कारमात्सेतेन ने कहा कि पिछले पांच साल शीत्सांग के विकास के सबसे अच्छे पांच साल हैं। जीडीपी की औसत वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत है।

कारमात्सेतेन ने कहा कि वर्ष 2026 में शीत्सांग छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे के गोलमुड-ल्हासा सेक्टर के विद्युतीकरण को बढ़ाएगा और बोमी-रानवु रेलवे के निर्माण में तेजी लाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष शीत्सांग स्थान विशेष कृषि और पशुपालन का स्थिर विकास करेगा और सिलसिलेवार विशिष्ट कृषि उत्पादों के अड्डे निर्मित करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)